{"_id":"6461ad4b466566ab2209b3f3","slug":"cruel-mother-cut-her-two-and-a-half-year-old-son-with-a-knife-at-seven-places-in-ashoknagar-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: क्रूर मां ने ढाई साल के बेटे को सात जगह चाकू से काटा, घर पर बंद कर चली गई, पति ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: क्रूर मां ने ढाई साल के बेटे को सात जगह चाकू से काटा, घर पर बंद कर चली गई, पति ने दर्ज कराई शिकायत
Mon, 15 May 2023 02:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 15 May 2023 02:26 PM IST
सार
अशोकनगर के गौशाला क्षेत्र में एक मां ने अपने ढाई साल के बच्चे के शरीर पर सात जगह चाकू से स्क्रेच बना दिए। पति ने बच्चे के साथ की इस हरकत की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अशोकनगर में एक मां ने अपने ढाई साल के मासूम से ऐसी क्रूरता की जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ढाई साल के बच्चे के शरीर पर मां ने चाकू से सात जगह स्क्रेच कर काटा और फिर कमरे में बंद करके चली गई। पिता ने थाने में मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मां को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर शहर के गौशाला क्षेत्र का है। नरेंद्र पंथी और उसकी पत्नी पायल शर्मा अपने परिवार से अलग किराये से कमरा लेकर रहते हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे बंद कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुन पड़ोसियों ने नरेंद्र पंथी को सूचना दी, तो वह मंडी में हम्माली का काम छोड़कर घर पहुंचा। घर का दरवाजा खोला तो अंदर ढाई साल का बेटा लड्डू बंद मिला, जिसके शरीर पर सात जगह चाकू से स्क्रेच के निशान थे। नरेंद्र पंथी ने कोतवाली में बच्चे को ले जाकर पत्नी पायल शर्मा के खिलाफ शिकायत की। सिटी कोतवाली में पदस्थ शहनाज बानो ने बताया कि गौशाला निवासी नरेंद्र पंथी ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है जिसके बाद मां के खिलाफ धारा 342, 324 व किशोर अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
दादा-दादी के घर जाने की मिली सजा
नरेंद्र पंथी की चार साल पहले पायल शर्मा से शादी हुई थी। नरेंद्र मंडी में हम्माली करता है और उसकी पत्नी भी शहर में काम करने जाती है। नरेंद्र पंथी ने बताया कि दोनों काम पर जाने से वह बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़ जाता था, लेकिन पत्नी नाराज रहती थी कि बच्चे को दादा-दादी के पास नहीं छोड़ने देगी। जब वह काम पर गया तो दोपहर में पत्नी ने बच्चे के साथ यह क्रूरता की और कमरे में बंद करके चली गई।