{"_id":"5b9c82b6867a557fe67e1bf9","slug":"woman-was-killed-by-stalker-who-stabbed-her-more-than-38-times-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: युवती ने शादी करने से मना किया तो 38 बार चाकू से वार कर हत्या कर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदौर: युवती ने शादी करने से मना किया तो 38 बार चाकू से वार कर हत्या कर दी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Sep 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक 25 वर्षीय महिला की 38 बार चाकू से वार हत्या कर दी गई है। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने बताया कि जहां घटना घटी वह काफी समृद्ध इलाका है।
विज्ञापन
मृतक महिला का नाम सुप्रिया जैन था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कमलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया और सुप्रिया को घायल हालत में पास के ही अस्पताल ले जाया गया। जहां शुक्रवार को डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए एमआईजी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर टी काजी ने बताया कि साहू और सुप्रिया सागर जिले के स्कूल में सहपाठी थे। साहू ने करीब 6 साल पहले सुप्रिया को प्रपोज किया था। लेकिन सुप्रिया ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद साहू ने उसका हाथ पकड़ते हुए उसे डराया और शादी के लिए हां करने को कहा लगा।
विज्ञापन
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सुप्रिया इंदौर आकर रहने लगी। लेकिन छह महीने बाद ही कमलेश उसका पीछा करते हुए इंदौर तक आ गया। यहां दोबारा उसने सुप्रिया को प्रपोज किया। लेकिन उसने इंकार कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह उसके ऑफिस और घर तक हर जगह उसका पीछा करता था। उसने सुप्रिया के घर और ऑफिस के बारे में पता करने के लिए फेसबुक की मदद ली।
काजी ने बताया कि हत्या से सात दिन पहले ही उसने सुप्रिया को मारने की योजना बनाई। वह केवल मौके की तलाश में था। उसे गुरुवार को मौका मिल गया और उसने चाकू से 38 बार बेरहमी से सुप्रिया पर वार कर उसकी हत्या कर दी।