{"_id":"5c0cb4d2bdec2241903d8b7a","slug":"woman-sold-many-times-and-gave-birth-to-7-babies-now-homeless-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शोषण की चौंकाने वाली कहानी, कई बार बिकी, 7 बच्चों को दिया जन्म और अब बेघर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला शोषण की चौंकाने वाली कहानी, कई बार बिकी, 7 बच्चों को दिया जन्म और अब बेघर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आए दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की डरावनी कहानियां सामने आती रहती हैं। उनके साथ इतना शोषण हो चुका होता है कि जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। वहीं उन्हें एक सामान की तरह बेचे जाने की बात भी कोई पुरानी नहीं है। ऐसी ही एक कहनी सामने आई है मध्य प्रदेश से। यहां मंदसौर जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टेप सेंटर में एक 28 साल की महिला रह रही है। फिलहाल वह सुरक्षित है लेकिन उसकी कहनी चौंकाने वाली है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
11 साल की उम्र में पिता ने बेचा
महिला का कहना है कि उसके पिता ने उसे 11 साल की उम्र में 5 हजार रुपये में बेच दिया था। इसके बाद उसे तीन अलग-अलग लोगों के साथ रहना पड़ा। जिन्होंने उसके साथ बेहद बुरा बर्ताव किया। महिला ने इस दौरान 7 बच्चों को जन्म दिया। सभी ने उसके साथ शोषण कर उसे अपने घरों से निकाल दिया।
सभी ने मारपीट कर बेघर किया
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला के बारे में सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका जैन को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी। जब वह अस्पताल पहुंचीं तो पीड़ित महिला ने उन्हें अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। यहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया है और वह वन स्टेप सेंटर में रह रही है। यहां वह 10 दिन से अधिक नहीं रह सकती, जिसके कारण अनामिका उसे अपने घर लेकर जा रही हैं।
अनामिका जैन ने महिला के बारे में बताते हुए कहा कि 11 साल की उम्र में उसके शराबी पिता ने उसे बेच दिया था। उसे पांच हजार रुपये में नाहरसिंह नामक व्यक्ति को बेचा गया। वह आठ सालों तक उसके साथ रही और तीन लड़कियों को जन्म दिया। लेकिन लड़का न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। उस वक्त उसकी उम्र महज 19 साल थी।
वह तीन साल तक पिता के घर रही। लड़कियों को नाहरसिंह ने अपने पास रख लिया। जब वह 21 साल की हुई तो उसके पिता ने राकेश थापा नामक व्यक्ति को उसे बेच दिया। उसके साथ रहते हुए उसने दो लड़कों को जन्म दिया लेकिन दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद राकेश मे भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
तीसरी बार महिला को उसके दूर से रिश्तेदार देवेंद्र के साथ भेजा गया। उसके साथ रहते हुए उसने एक लड़के को जन्म दिया। जब वह दूसरी बार गर्भवती हुई तो देवेंद्र ने उसे गर्भपात कराने को कहा लेकिन पीड़िता ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस बात पर उनका झगड़ा हो गया।
गांव की ही कुछ परिचित महिलाएं उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गईं। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन हालात तब अधिक खराब हो गए जब इन महिलाओं ने भी उसे कहीं और बेचने की बात कही। दोनों महिलाएं बच्चे को साथ ले जाने की बात कर रही थीं। जिसके बाद वहां बैठी अन्य महिलाओं ने इस बात की सूचना पुलिस चौकी को दी। हालांकि महिला ने अपने पिता और अन्य लोगों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।