फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shelter home owner arrested for sexually abusing Disabled children in Bhopal

एमपीः मूक-बधिर बच्चों से यौन शोषण करने के मामले में आश्रम संचालक गिरफ्तार

Sun, 16 Sep 2018 05:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 16 Sep 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
Shelter home owner arrested for sexually abusing Disabled children in Bhopal
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मूक बधिरों के लिए चलाये जा रहे साई विकलांग आश्रम सेंटर बैरागढ़कलां के बच्चों से यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने 71 वर्षीय आश्रम संचालक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह सेवानिवृत्त फौजी है।

विज्ञापन


खजूरी पुलिस थाना प्रभारी हरिशंकर पांडे ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘साई विकलांग आश्रम सेंटर के बच्चों से यौनशोषण करने के मामले में पुलिस ने आश्रम संचालक एम पी अवस्थी को आज गिरफ्तार कर लिया । वह फौजी है और सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त होकर विकलांग आश्रम चला रहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक लड़की ने अवस्थी पर बलात्कार करने की शिकायत की है, जबकि तीन लड़कों ने अप्राकृतिक कृत्य करने की शिकायत की है।’’ 
विज्ञापन


पांडे ने बताया, ‘‘इनकी शिकायत पर उसके खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक कृत्य0), 373, (वेश्यावॄत्ति आदि के प्रयोजन के लिए नाबालिग को खरीदना), 354 (छेड़छाड़) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कर देर रात मामला दर्ज किया गया है।’’ शारीरिक शोषण करने की इस दरिंदगी को खुलासा शुक्रवार को उस वक्त हुआ, जब पीड़ित मूक बधिर लड़के एवं लड़कियों ने दुभाषिये की जिम्मेदारी निभाने वाली एक महिला के जरिये यहां मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा द्वारा बुलाई गई संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया। इस दौरान इस विकलांग आश्रम के करीब 40 लड़के-लड़कियां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने दुभाषिये के जरिये कहा था कि उनके साथ अवस्थी ने साई विकलांग आश्रम सेंटर बैरागढ़कलां, भोपाल एवं साई विकलांग आश्रम संस्था मालाखेड़ी, होशंगाबाद में दो मूक बधिर लड़कियों के साथ बलात्कार किया और तीन बालकों के साथ अप्राकृतिक यौनशोषण किया।


प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ने आरोप लगाया कि उसने यौनशोषण का विरोध करने वाले बच्चों के साथ मारपीट भी की। उन्होंने बताया कि आरोपी साल 2010 से इस तरीके का गलत काम करता आ रहा है। शोभा ने आरोप लगाया कि अवस्थी के अपने इन दो विकलांग आश्रम सेंटरों के तीन बच्चों की जान भी ली है। एक बच्चे की यौनशोषण के बाद शरीर से अत्यधिक ब्लीडिंग होने से कारण के मौत हुई, जबकि दूसरे की रात भर कड़ाके की ठंड में खुले मैदान में बाहर रखने से और तीसरे बच्चे का सिर दीवार में मारने से मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed