फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: woman raped by her uncle for two days

मध्य प्रदेश: चाचा ने बंधक बनाकर भतीजी से किया रेप, दो दिन बाद बालकनी से कूदी

Sat, 23 Jun 2018 02:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: woman raped by her uncle for two days

महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब मध्य प्रदेश के भोपाल से भी आया है। शहर के हबीबगंज इलाके में एक शख्स ने अपनी भतीजी के साथ दो दिन तक बलात्कार किया। उसने उसे बंधक बनाकर अपने घर में रखा हुआ था। पीड़िता ने घर से निकलने की बहुत कोशिश की पर वह नाकाम रही। आखिर में उसे घर की बालकनी से कूदना पड़ा। जिसके बाद बस्ती के लोगों को इस बात की जानकारी मिली और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


हबीबगंज थाना क्षेत्र की पुलिस का कहना है कि पीड़िता की उम्र 19 साल है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। 21 जून को उज्जैन की अदालत में एक आपराधिक मामले की पेशी के चलते वह 19 जून को भोपाल आई थी। पहले तो वह अपने ताऊ के घर रुकी लेकिन वहां रहने की उचित व्यवस्था नहीं थी जिस कारण उसे अपने चाचा के घर रुकना पड़ा। पीड़िता का चाचा रात के करीब 2 बजे उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन


जब वह वहां पहुंची तो थोड़ी देर बाद ही उसके चाचा ने उसे डराना शुरू कर दिया। उसने वहां से निकले की कोशिश भी की लेकिन आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका बलात्कार किया। इसके बाद 20 जून को भी उसने उसके साथ रेप किया गया। आरोपी ने उसे किसी को भी ये बात बताने से मना कर दिया और घर का दरवाजा लॉक करके चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अगले दिन गुरुवार को महिला खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गई। उसने मामले की सारी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। जिसके बाद बस्ती के लोग उसे थाने लेकर पहुंचे और उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात तक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed