फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Mentally disabled man drive police bus, two people injured in Indore

एएसआई ने बस में छोड़ी चाबी, विक्षिप्त ने दौड़ाई पुलिस बस, दो लोग घायल

Sat, 11 Aug 2018 02:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Mentally disabled man drive police bus, two people injured in Indore

इंदौर के एमवाय अस्पताल के बाहर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी के सामने खड़ी एक पुलिस बस का दरवाजा खुला हुआ था। उसमें चाबी भी लगी हुई थी। एएसआई ड्राइवर की इस लापरवाही का तब तक किसी को पता नहीं चल पाया था। लेकिन उतने ही एक मानसिक विक्षुप्त व्यक्ति बस में चढ़ गया और उसने 20 फीट तक बस दौड़ा दी। दो महिलाएं बस की चपेट में आ गईं और घायल हो गईं। साथ ही वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। आखिर में बस डीपी से टकराकर रुक गई। यदि बस नहीं रुकती तो और भी लोग घायल हो सकते थे या फिर किसी की जान भी जा सकती थी। जिसके बाद लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


डीआईजी ने एएसआई को किया निलंबित

एएसआई ड्राइवर कलम सिंह को इस लापरवाही के चलते डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने निलंबित कर दिया है। एएसआई ड्राइवर ने सबह 11 बजे चाबी बस में छोड़ दी थी। इसके अलावा उसने बस का गेट भी खुला छोड़ दिया। अगर बस नहीं टकराती तो कई लोग उसकी चपेट में आ सकते थे। इस बस का इस्तेमाल अस्पताल में पुलिस का रिजर्व फोर्स करता है। बस द्वारा डीआरपी लाइन से फोर्स के जवानों को लाया ले जाया जाता है।
विज्ञापन


दो महिलाएं आईं बस की चपेट में

जब एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने वहां बस खड़ी देखी तो वह उसमें चढ़ गया और उसने बस स्टार्ट कर दी। व्यक्ति अर्ध नग्न अवस्था में था। उससे बस संभाली नहीं गई और वहां पेड़ के किनारे बैठी केसर बाई (40) और कामिनी (30) उसकी चपेट में आ गईं। कामिनी के साथ उनका तीन साल का बेटा भी था। जिसे वह एमवाय अस्पताल से छुट्टी कराकर घर ले जा रही थी। जब बस कामिनी से टकराई तो उसने अपने बेटे को गोद में छिपा लिया जिससे उसकी जान बच गई। वहीं एक व्यक्ति का दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। वह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर चेकअप कराने के लिए अस्पताल आया था। उसने पेड़ के पास ही वो मोटरसाइकिल खड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ने कहा कोर्ट के कहने पर ही ऐसे लोगों को भर्ती किया जा सकता है

मानसिक रोगियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किए जाने पर अस्पताल प्रशासन ने कानून का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में यदि इस प्रकार के मरीज घूमें तो उन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की है। अस्पताल ने मेटल हेल्थ एक्ट 1987 का हवाला देते हुए कहा कि वह कोर्ट के कहने पर ही ऐसे मरीजों को भर्ती कर सकते हैं। इस कानून के तहत पुलिस को ऐसे मरीजों की पहचान कर उन्हें पकड़ना होता है और 24 घंटे के भीतर सीजेएम कोर्ट में पेश करना होता है। सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद ही मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। इसके बाद उनका इलाज करने की जिम्मेदारी अस्पताल की होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed