{"_id":"56eb3d084f1c1b13268b4de2","slug":"father-committed-suicide-after-killing-of-three-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने दो बेटियों को कैंची से मार दिया, फिर कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने दो बेटियों को कैंची से मार दिया, फिर कर ली खुदकुशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:37 AM IST
सार
- घरेलू हिंसा में परिवार के तीन लोगों की मौत
- पिता ने तीन बेटियों पर किया जानलेवा हमला
- कैंची से किए गए हमले में दो बेटियों की मौत
- बेटियों को मारकर पिता ने कर ली खुदकुशी
विज्ञापन
घरेलू कलह में परिवार की खुशियां खाक, दो बेटियों को मारकर पिता ने कर ली खुदकुशी
- फोटो : demo
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों पर कैंची से हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली। उसकी दो बेटियों की भी मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सागर से करीब 40 किमी दूर राहतगढ़ तहसील के गांव बदौआ में रहने वाले चंद्रभान गौड़ (32) ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी तीन बेटियों पर कैंची से हमला किया। वह नशे का आदी था।
विज्ञापन
इसीलिए घरेलू कलह से तंग आकर उसकी पत्नी ने भी डेढ़ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। हमले में दो बेटियों प्रियंका (13) और संजना (6) की मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी सरिता (11) गंभीर रूप से घायल है। उसे सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटियों पर हमला करने के बाद चंद्रभान ने खुद भी कैंची मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन