{"_id":"5b62fa8d4f1c1b8d3e8b4b52","slug":"an-angry-man-killed-his-girlfriend-for-did-not-talk-on-the-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात नहीं करने से नाराज युवक ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर बात नहीं करने से नाराज युवक ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या की
भाषा, जबलपुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव में मोबाइल पर बात नहीं करने से नाराज 22 वर्षीय एक प्रेमी युवक ने अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की कथित रूप से गला दबा कर हत्या कर दी। जिले के पनागर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजाराम दुबे ने आज बताया कि तिलगवां के निकट रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का सुंदरपुर निवासी अमित वर्मन से प्रेम संबंध था। युवक ने बात करने के लिये किशोरी को एक मोबाइल फोन दिया था।
विज्ञापन
दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर परिजनो ने फोन बंद करवा दिया और युवक की बात उससे नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि किशोरी से बात नहीं होने पर आक्रोशित अमित बुधवार की रात उसके घर चला गया और उसके परिजनो पर हमला कर दिया ।
विज्ञापन
इस पर बचाव के लिये परिवार के सदस्य भागे तो उसने प्रेमिका को चाकू से हमला कर घायल कर दिया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस हमले में प्रेमिका की बहन घायल हो गयी । उन्होने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन