फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   12 year old commits suicide after family scolded her over smartphone

परिवार ने स्मार्टफोन के लिए लगाई फटकार, लड़की ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी

Wed, 20 Jun 2018 04:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 20 Jun 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
 12 year old commits suicide after family scolded her over smartphone

अकसर माता पिता अपने बच्चों को कोई गलत काम करने पर फटकार लगाते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से बच्चे उस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे लेकिन कई बार बच्चों को डांटना भारी पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के भोपाल से भी सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके माता पिता ने उसके पास एक स्मार्टफोन देख लिया था जिसके बाद उसे काफी डांट फटकार भी लगाई गई। इसी बात से परेशान होकर उसने ये कदम उठा लिया। घटना शहर के बैरसिया इलाके की है और जान देने वाली लड़की 12वीं की छात्रा थी।

विज्ञापन


बैरसिया थाना प्रभारी एचसी लाडिया के मुताबिक मृतका के पिता दिलीप विश्वकर्मा एक संपन्न किसान हैं। उनकी बेटी कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। सोमवार रात उन्होंने उसे किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया जबकि घर वालों की तरफ से उसे कोई फोन नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि जब लड़की के पिता उससे इस बारे में पूछने लगे तो उसने गोल मोल जवाब देते हुए कहा कि वह फोन उसने खुद खरीदा है। फिर घर के अन्य सदस्यों ने उससे पूछा कि फोन के लिए पैसे कहां से आए तो वह चुप हो गई। परिवार को इस बात की भनक भी नहीं थी कि उनकी बेटी कोई ऐसा कदम उठा सकती है।
विज्ञापन


मामले पर इलाके के थाना प्रभारी ने बताया कि रात को 2 बजे तक लड़की अपने कमरे में जागती रही। फिर अगले दिन सुबह करीब 6 बजे जब उसकी मां उसके कमरे में गई तो वह वहां नहीं थी। इसके बाद जब वह किचन की ओर गईं तो उन्होंने देखा कि उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां छानबीन की पर उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार से पूछताछ करने पर फोन वाली बात पता चली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में इस घटना के पीछे का कारण परिवार द्वारा लगाई डांट ही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed