फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Covid19 Madhya Pradesh daily count crosses 1600 and an alarmingly high death toll of 30

Coronavirus in Mp: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से 30 और मौतें, एक दिन में रिकॉर्ड 1672 नए मामले दर्ज

Fri, 04 Sep 2020 11:32 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Sep 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Covid19  Madhya Pradesh daily count crosses 1600  and an alarmingly high death toll of 30
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 1672 नए मामले सामने आए और 30 लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 68 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 68,586 हो गई है। वहीं,अब तक 1,483 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोरोना बुलेटिन में दी गई।

विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार एक दिन में कोरोना से 1600 से अधिक नए मामले आए हैं। इससे पहले यहां सर्वाधिक 1558 नए संक्रमित मिले थे। चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि गुरुवार को पॉजिटिविटी दर सात फीसदी दर्ज की गई और राज्य के 52 में से 51 जिलों में नए मामले सामने आए। राज्य में भिंड को छोड़कर सभी जिले में ताजा मामले सामने आए। 
विज्ञापन



वहीं, 246 नए मामलों के साथ तालिका में ग्वालियर दूसरे स्थान पर पहुंच गया, ग्वालियर में सक्रिय मामलों की संख्या 1598 हो गई है। जबकि भोपाल में 198 नए मामले सामने आए और सक्रिय मामलों की संख्या 1560 है यानी भोपाल अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही जबलपुर ने गुरुवार को 1000 सक्रिय मामलों की संख्या को पार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जिलों में करीब 54 फीसदी मामले
कोरोना से संक्रमित चार बड़े जिलों में - इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर शामिल हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 54 फीसदी मामले इन चारों जिले में हैं। गुरुवार को इंदौर फिर से 259 मामलों और चार मौतों के साथ शीर्ष पर रहा, लेकिन विदिशा में दो लोगों की मौत आश्चर्यचकित करने वाला रहा। वहीं, भोपाल और जबलपुर में तीन-तीन मौतें हुईं।

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेशभर में 23,727 नमूनों की जांच रिपोर्ट में 1672 पॉजिटिव और 22,055 रिपोर्ट निगेटिव आईं, जबकि 120 नमूने रिजेक्ट हुए। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 66,914 से बढ़कर 68,586 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 13,752, भोपाल 11,056, ग्वालियर, 5861, जबलपुर 4452, मुरैना 2117, उज्जैन 1862, खरगौन 1693, बड़वानी 1166, नीमच 1269, सागर 1198, खंडवा 976, रतलाम 1118, मंदसौर 861, धार 950, विदिशा 982 में लोग संक्रमित हैं।

बुलेटिन के अनुसार, संक्रमित मामलों में राजगढ़ में 879 संक्रमित मामले, देवास 761, भिंड 634, रीवा 808, बुरहानपुर 572, रायसेन 714, सीहोर 740, शिवपुरी 1090, छतरपुर 658, दमोह 710, होशंगाबाद 588, बैतूल 761, दतिया 737, शाजापुर 478, टीकमगढ़ 441, श्योपुर 535, कटनी 510, सतना 591, छिंदवाड़ा 482, झाबुआ 677, अलीराजपुर 640, सिंगरौली 389, हरदा 470, नरसिंहपुर 481, सीधी 326, शहडोल 711, बालाघाट 301, पन्ना 278, गुना 350, आगरमालवा 219, अशोकनगर, 237, सिवनी 268, अनूपपुर 457, निवाड़ी 196, उमरिया 139, डिंडौरी 177 और मंडला में 268 मरीज शामिल हैं।


एक हजार से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए
इन आंकड़ों के बीच अच्छी बात यह है कि गुरुवार को 1091 लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए। जिससे राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 52,215 हो गई। राज्य में रिकवरी दर 76.1 फीसदी और मृत्यु दर 2.1 फीसदी है। वर्तमान में राज्य में 5,689 नियंत्रण क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed