फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   COVID-19: Parole extended for 3900 Madhya Pradesh jail inmates

Covid-19 : 60 दिन के लिए और बढ़ाई गई राज्य की जेलों के 3900 कैदियों की पैरोल

Fri, 25 Sep 2020 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 25 Sep 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
COVID-19: Parole extended for 3900 Madhya Pradesh jail inmates
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश की विभिन्न जेलों के 3900 कैदियों को दी गई पैरोल को कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को देखते हुए 60 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अब ये कैदी नवंबर महीने के अंत तक अपनी जेलों में वापस लौटेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में राज्यों को जेलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने कैदियों को पैरोल पर छोड़ने का और अंतरिम जमानत देने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन



राज्य की 125 जेलों में करीब 43 हजार कैदी हैं। इनमें से 3900 कैदियों को पैरोल दी गई थी और 3000 कैदियों को अंतरिम जमानत दी गई थी। जेल उपमहानिरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पैरोल की अवधि 60 दिन तय की गई थी जिसे अब और 60 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में करीब 1000 कैदियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल 140 कैदी अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं, कोरोना के चलते राज्य में एक भी कैदी की मौत नहीं हुई है। हालांकि, एक जिला जेल के अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed