फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cousin turned out to be the killer in the Katni male skeleton murder case

कटनी नरकंकाल हत्याकांड: पारिवारिक विवाद के चलते चचेरे भाई ने की हत्या, दोस्तों की मदद से कुएं में फेंका शव

Fri, 02 Jun 2023 08:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Jun 2023 08:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में नरकंकाल हत्या कांड मामले में चचेरे भाई पर हत्या का आरोप। पुलिस ने किया खुलासा। दोस्तों की मदद से शव को कुएं में फेंका गया।

विज्ञापन
Cousin turned out to be the killer in the Katni male skeleton murder case
हत्याकांड की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में नर कंकाल हत्या कांड में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक राजकुमार की हत्या उसी के चचेरे भाई ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी भाइयों और राजकुमार के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। गांव में विवाद खत्म करने को लेकर मध्यस्था बैठक भी कराई गई थी, लेकिन कोई बात नहीं बनी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 14 दिसंबर 2022 को आरोपियों में शामिल धीरज यादव ने धारदार हथियार(जरकटना) से वार कर राजकुमार को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को अपने खेत की झोपड़ी के पास छिपाकर रख दिया। देर रात अपने अन्य साथी नीरज और राजेश के साथ मिलकर परासी हार में बने किसान रमेश कोल के कुंए में राजकुमार के शव को साड़ी से बांधकर फेंक दिया था।
विज्ञापन


राजकुमार जब रातभर घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने ढीमरखेड़ा थाने पर 15 दिसम्बर 2022 को ही एफआईआर दर्ज कराई। काफी तलाश के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पांच माह बाद कुंए की सफाई के लिए पहुंचे रमेश कोल सहित ग्रामीणों ने देखा कि कुए में साड़ी और पत्थर के सहारे बंधा कंकाल है, जिससे बदबू आ रही थी। उन्होंने जानकारी तुरंत ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंए से नर कंकाल को बाहर निकल कर पीएम के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रवाना किया था। इसी बीच स्थानीय निवासियों और परिजनों ने खराब हो चुके शव की शिनाख्त कर पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि ढीमरखेड़ा के ग्राम रामपुर के एक कुएं में नर कंकाल मिलने की खबर पुलिस को मिली थी। इस कंकाल की शिनाख्त जबलपुर से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित परिजनों के पहचान इत्यादि सामग्री से हुई। पूरे मामले पर 29 मई 2023 को ढीमरखेड़ा थाने पर अपराध क्रमांक 244/23, धारा 302, 201 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए परिजनों की शंका के आधार पर संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ किया गया। इस दौरान पकड़े गए धीरज यादव ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने उसके अन्य दो साथियों सहित हत्या में उपयोग किए अन्य औजारों को भी अपने कब्जे में लेते हुए सभी को न्यायालय ने पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed