{"_id":"5fbfe0ce015f6f7ad656bd35","slug":"couple-daughter-found-shot-dead-at-home-in-madhya-pradesh-ratlam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: रतलाम में एक ही घर से निकलीं तीन लाशें, पति-पत्नी व बेटी की गोली की मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: रतलाम में एक ही घर से निकलीं तीन लाशें, पति-पत्नी व बेटी की गोली की मारकर हत्या
Thu, 26 Nov 2020 10:37 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, रतलाम
पीटीआई, रतलाम
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश के रतलाम शहर के राजीव नगर में एक ही घर से तीन लाशें मिलीं। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि राजीव नगर में गोविंद सोलंकी (50), उनकी पत्नी शारदा (45) और उनकी बेटी (21) के शव गुरुवार को उनके घर में मिले। तीनों पति-पत्नी व बेटी की गोली की मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने सोलंकी के घर में कोई हलचल नहीं होने पर वहां जाकर देखा तो दंपति और उनकी बेटी खून में लथपथ मृत अवस्था में दिखे। पुलिस को संदेह है कि अज्ञात आरोपी ने बुधवार को देव उठनी एकादशी के पर्व पर लोगों द्वारा चलाए गए पटाखों की आवाज के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
तिवारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस जांच में लिया गया है। प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि आरोपी पीड़ित परिवार को जानते थे और घर की स्थिति से भी परिचित थे। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
