फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-garba-pandal-brawl-bjp-leader-misbehaving-viral-video

इंदौरः गरबा खेलने आई बालिका को भाजपा नेताओं ने पीटा, परिजनों को बकी गालियां, कहा- बुला लो पुलिस

Sat, 17 Oct 2026 06:41 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 17 Oct 2026 06:41 AM IST
सार

इंदौर के कनकेश्वरी गरबा पंडाल में एक पंद्रह साल की लड़की के साथ बीजेपी नेता द्वारा धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
indore-garba-pandal-brawl-bjp-leader-misbehaving-viral-video
भाजपा नेता ने बालिका को धक्का दिया, बदसलूकी की। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कनकेश्वरी गरबा पंडाल में 15 साल की बालिका के साथ भाजपा नेताओं ने मारपीट की। उसके परिजन को गालियां बकी और कहा बुला लो पुलिस। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि बालिका गरबा पंडाल में गरबा करना चाहती थी और एंट्री के दौरान बहस की स्थिति बन गई थी। इस घटना से जुड़ा हुआ वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि जीजा बाई मंडल के भाजपा अध्यक्ष कमल चौहान बालिका को बार-बार धक्का देकर पंडाल से बाहर कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता के समर्थक बालिका और उसके परिजन को धमका रहे हैं और बोल रहे हैं बुला लो पुलिस। 
विज्ञापन


वीडियो बनाने और समझाने वालों को भी धमकाया
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाजपा नेता कमल चौहान और उनके समर्थक बेहद गुस्से में हैं। वे बालिका और उसके परिजन के साथ आसपास खड़े लोगों को वीडियो बनाने पर भी धमका रहे हैं। 
विज्ञापन


विधायक रमेश मेंदोला के संरक्षण में होता है गरबा
कनकेश्वरी गरबा पंडाल में विधायक रमेश मेंदोला के संरक्षण में गरबा आयोजन होता है। इसके साथ क्षेत्र कई कई भाजपा नेता यहां पर व्यवस्था का काम संभालते हैं। यहां पर दूर-दूर से बालिकाएं गरबा करने के लिए आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका को चांटे मारे, धक्का देकर गिराया
वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि भाजपा नेता अचानक बैरिकेडिंग कूदकर अंदर आते हैं और लड़की के साथ आए परिजनों के साथ तीखी बहस करने लगते हैं। बालिका कहती है कि मुझे चांटा क्यों मारा। उसके परिजन भी बार-बार कहते हैं कि बेटी को चांटा क्यों मारा। यह सुनते ही भाजपा नेता लड़की के साथ बदसलूकी पर उतर आते हैं। जब पीड़ित लड़की उन्हें टोकते हुए कहती है कि अब मुझे हाथ मत लगाना, तब भी वे उसकी बांह पकड़कर लगातार धक्का देते रहते हैं। वीडियो में यह भी साफ नजर आ रहा है कि लड़की धक्के के कारण 5 से 10 फीट की दूरी पर जा गिरती है। मौके पर मौजूद कई समझदार लोगों ने कमल चौहान को रोकने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे और कथित तौर पर गाली-गलौज भी करते रहे। इस पूरी घटना ने पंडाल की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है।

प्रवेश रोकने पर बढ़ा विवाद और तीखी नोकझोंक
बालिका पंडाल में गरबा खेलना चाहती थी, लेकिन आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने उसे अंदर प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे लोगों और लड़की के परिवार के बीच बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते काफी बढ़ गई। वीडियो में आरोपी कमल चौहान लड़की से तू हट जा यहां से कहते हुए साफ तौर पर सुनाई दे रहे हैं। जब लड़की उनके इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताती है और कहती है कि आपका यह तरीका बिल्कुल ठीक नहीं है, तो कमल चौहान और गुस्से में आकर उससे बदसलूकी करने लगता है। बालिका विरोध जताते हुए पुलिस में इसकी शिकायत करने की बात कहती है तो भाजपा नेता के समर्थक कहते हैं बुला लो पुलिस। 

गरीब परिवार की बालिका के साथ हुई घटना से नाराज हुए दर्शक
बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और इस घटना के बाद से वह या उसका परिवार दोबारा उस आयोजन स्थल पर नहीं पहुंचा है। इस घटना के बाद वहां मौजूद दर्शकों ने भी इस पर नाराजगी जताई है। 

कांग्रेस ने कहा- भाजपा की असलियत सामने आई
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने खुलकर बीजेपी को घेरे में लिया और सवाल उठाया कि क्या भाजपा इंदौर महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी इस गरबा पंडाल में एक छोटी बच्ची के साथ हुई इस धक्का-मुक्की की घटना पर कोई ठोस कदम उठाएंगे। चौरसिया ने तीखे शब्दों में पूछा कि क्या पार्टी इस आरोपी मंडल अध्यक्ष को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने का साहस दिखाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आप लोग तो हमेशा पंडालों में छोटी-छोटी बच्चियों को लव जिहाद से बचने की झूठी सलाह देकर समाज में डर और सांप्रदायिकता का माहौल फैलाने का काम करते रहते हैं, लेकिन असलियत सबके सामने आ चुकी है।

पुलिस से स्वतः संज्ञान लेने की अपील
इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने इंदौर पुलिस कमिश्नर को भी आड़े हाथों लेते हुए मांग की है कि पुलिस को बिना किसी दबाव के इस वायरल वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा सिर्फ बड़े-बड़े भाषण देने से नहीं बल्कि मौके पर उठाए गए ठोस कदमों और कानूनी कार्रवाई से साबित होती है। जनता अब यह जानना चाहती है कि क्या शहर में कानून का राज चलेगा या फिर ऐसे दबंग पदाधिकारियों को यूं ही राजनीतिक संरक्षण मिलता रहेगा। इंदौर की जागरूक जनता इस पूरे मामले का निष्पक्ष जवाब चाहती है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।


कमल चौहान ने बंद कर लिया फोन
इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद जब मीडिया और अन्य संबंधित पक्षों ने आरोपी भाजपा नेता कमल चौहान से उनका पक्ष जानने और उनका बयान लेने की कोशिश की, तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। घटना के संबंध में जब उनके मोबाइल नंबर पर फोन लगाया तो उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ मिला जिस वजह से उनका पक्ष सामने नहीं आ सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed