{"_id":"5ee5cc3e1f24550730089b1c","slug":"coronavirus-live-updates-in-madhya-pradesh-covid-19-cases-increase-in-bhopal-indore-ujjain-and-other-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में कोरोना वायरस से 101 साल के बुजुर्ग की मौत, जिले में 4029 हुई मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर में कोरोना वायरस से 101 साल के बुजुर्ग की मौत, जिले में 4029 हुई मरीजों की संख्या
Sun, 14 Jun 2020 12:35 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के प्रकोप से जूझ रहे इंदौर में इस महामारी के संक्रमण की जद में आए 101 साल के मरीज की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। यह व्यक्ति देशभर में इस महामारी के सबसे उम्रदराज मरीजों में शामिल था।
विज्ञापन
श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए 101 वर्षीय पुरुष को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के साथ इस निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में गुरुवार को भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए हम उसे शुरूआत से कृत्रिम ऑक्सीजन दे रहे थे। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी, क्योंकि वह कोविड-19 संक्रमण के कारण हुए निमोनिया के अलावा किडनी और हृदय की पुरानी बीमारियों और उम्र संबंधी व्याधियों से भी जूझ रहा था।
विज्ञापन
डोसी ने 101 साल के मरीज के परिजनों से हुई बातचीत के आधार पर बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान वह एक बार भी अपने छत्रीबाग स्थित घर से बाहर नहीं निकला था। वह संभवत: अपने किसी पारिवारिक सदस्य से ही संक्रमित हुआ था।
सैम्स के प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के इलाज के दौरान इस अस्पताल में 101 वर्षीय पुरुष की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के शुक्रवार देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक इंदौर जिले में कोविड-19 के कुल 4,029 मरीज मिले हैं।
इनमें से 166 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सैम्स से आधिकारिक तौर पर जानकारी मिलने के बाद 101 वर्षीय मरीज की मौत को कोविड-19 के सरकारी रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।
