फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona in Madhya Pradesh: All roads in the border villages of Barwani adjacent to Maharashtra are closed, two main routes will remain operational

मध्यप्रदेश में कोरोना: बड़वानी से सटे महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों के सभी रास्ते बंद, सिर्फ दो मुख्य मार्ग रहेंगे चालू

Mon, 29 Mar 2021 05:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 29 Mar 2021 05:05 PM IST
सार

महाराष्ट्र में कोरोना मामले बढ़ने का असर मप्र तक
मप्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में उठाए एहतियाती कदम

विज्ञापन
Corona in Madhya Pradesh: All roads in the border villages of Barwani adjacent to Maharashtra are closed, two main routes will remain operational
symbolic image - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में कोराना संक्रमण लगातार बढ़ने के कारण मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला प्रशासन ने उससे सटे सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी रास्ते सोमवार से बंद कर दिए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि, दो मुख्य मार्गों से महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश के बड़वानी में यात्री बसों के अलावा अन्य वाहनों का आना-जाना जारी रहेगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र सीमा पर संक्रमण के मामले बढ़े
मध्यप्रदेश के महाराष्ट्र सीमा से लगे जिलों में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। छिंदवाड़ा में 287, बालाघाट में 135, बड़वानी में 154, बैतूल में 442, खंडवा में 106 सक्रिय मामले हैं। एक महीने में यहां सक्रिय मामले तीन गुना तक बढ़ गए हैं। एक मार्च को छिंदवाड़ा में सिर्फ 92 सक्रिय मामले थे। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। यहां तीन जिले ऐसे हैं, जहां मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेशभर में रोज सामने आ रहे कुल मामलों में से करीब 55 फीसदी मामले इन्हीं जिलों में हैं। सिर्फ यही नहीं लोग कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बड़वानी के कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने सोमवार को बताया कि बड़वानी जिले से सटे हुए महाराष्ट्र में कोराना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर महाराष्ट्र से सटे हुए सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले सभी रास्तों को तत्काल बंद करने के आदेश संबंधित सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को दिए हैं। पुलिस और अन्य विभागों की मदद से बैरिकेड के माध्यम से रास्ता बंद कर महाराष्ट्र से आने-जाने वालों पर रोक लगा दी गई है। वर्मा ने बताया कि खेतिया से वरला-बलवाड़ी गांवों तक लगभग 150 से 200 किलोमीटर तक का बड़वानी जिले का क्षेत्र महाराष्ट्र सीमा से सटा हुआ है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दो मार्ग चालू रहेंगे
वहीं, सेंधवा बिजासन वाले मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-3 और खेतिया मार्ग सिर्फ यही दो रास्तों से वाहनों का आना-जाना जारी रहेगा। वर्मा ने बताया कि इन दोनों रास्तों से महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की जिले में 10 स्थानों पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बंदोबस्त किए गए हैं और यदि किसी व्यक्ति के शरीर में अधिक तापमान पाया जाएगा, तो उसे घर में पृथक-वास में रखा जाएगा। वर्मा ने बताया कि इससे पूर्व राज्य शासन के द्वारा जारी किए गए आदेश में महाराष्ट्र से आने और जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर रोक लगाई जा चुकी है।
वरला व बलवाड़ी में स्वैच्छिक लॉकडाउन
इसी बीच, बलवाड़ी गांव के निवासी अभय बिहानी ने कहा कि मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के वरला एवं बलवाड़ी में ग्रामीणों ने बैठक कर आज सोमवार से पांच दिन का स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। ये दोनों गांव महाराष्ट्र से सटे हुए हैं और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है। पांच दिन के इस स्वैच्छिक लॉकडाउन में बुधवार को सिर्फ दो घंटे किराना दुकानें खुलेंगी। बाकी दिन शुक्रवार तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

बड़वानी में 35 नए मामले
बड़वानी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 35 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन्हें मिलाकर वहां अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3,291 मामले सामने आए चुके हैं, जिनमें से 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed