गाड़ी की छत पर बैठे राहुल तो हो गया बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर पुलिस ने राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी एसपीजी को एक नोटिस जारी किया है। 10 अप्रेल को ग्वालियर में राहुल गांधी का रोड शो हुआ था।
राहुल गांधी पर रोड शो के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। इस रोड शो के दौरान राहुल गांधी चलती गाड़ी की छत पर बैठे थे।
बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
ग्वालियर के एसपी प्रमोद वर्मा ने बताया कि,"एसपीजी से पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में ऐसा किया गया? और ऐसा क्यों किया गया?"
11 अप्रेल को बीजेपी की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने चलती गाड़ी की छत पर बैठ चुनाव प्रचार किया जिससे आचार संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन हुआ।
पहले भी हुआ था ऐसा
दरअसल, मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के रूल 123 के मुताबिक चलती गाड़ी की छत पर बैठना मना है। इससे पहले केरल पुलिस ने भी इसी तरह के एक मामले में राहुल गांधी को क्लीन चिट दे दी थी।
सीपीआई(एम) के प्रदेश सचिव पिनारायी विजयन ने एक शिकायत कर राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ये रोड शो राहुल ने 13 जनवरी को किया था।
