फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Conversion in MP: Akshay becomes Mohammad Fahim, Returns To Hinduism after drinking Gangajal

MP News: खंडवा में अक्षय को बनाया मोहम्मद फहीम, गंगाजल पीकर फिर हिंदू बना युवक, आलिम पर केस दर्ज

Fri, 18 Nov 2022 04:00 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 18 Nov 2022 04:00 PM IST
सार

खंडवा में एक युवक को धर्म परिवर्तन करने के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। युवक हिंदू था। फिर मुस्लिम बना। परिवार और दोस्तों के समझाने पर उसने गंगाजल पीकर फिर हिंदू धर्म अपना लिया। 

विज्ञापन
Conversion in MP: Akshay becomes Mohammad Fahim, Returns To Hinduism after drinking Gangajal
खंडवा में 24 वर्षीय युवक ने प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा में एक हिंदू युवक को मुस्लिम बनाने का मामला सामने आया है । पांच महीने बाद यह युवक गुरुवार को थाने में एक मस्जिद के आलिम की शिकायत करने पहुंचा। युवक ने बताया कि बेरोजगारी के चलते जब वह परेशान था तब आलिम ने इस्लाम धर्म अपनाने के लिए उसका ब्रेनवॉश किया। इस युवक का नाम अक्षय गौड़ है, जिसने धर्म बदलते ही अपना नाम बदलकर मोहम्मद फहीम रख लिया था। परिजनों और दोस्तों के समझाने पर वह गंगाजल पीकर फिर हिंदू बन चुका है। 

विज्ञापन


अक्षय का आरोप है कि वह आलिम की बातों के प्रभाव में आ गया। नमाज पढ़ने से लेकर इस्लाम के तौर-तरीके अपनाने लगा। जब उसने अपना बदला हुआ नाम मोहम्मद फहीम सोशल मीडिया पर डाला, तब उसके हिंदू दोस्तों ने मुझे वापस हिंदू धर्म की ओर लौटने की समझाइश दी। तब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। वह वापस हिंदू धर्म में लौट आया। मोघट थाने में अक्षय अपने पिता गोविंद गौड़ के साथ पहुंचा और मस्जिद के इमाम के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


खंडवा की प्रभु प्रेम पुरम कॉलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय अक्षय ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उसने कहा कि बेरोजगारी के चलते पांच महीने पूर्व वह नागचून तालाब पार्क में बैठा था। उसी समय उसे नूरानी मस्जिद के आलिम मिले और परेशानी जानने की कोशिश की। इसी दौरान उन्होंने परेशानी का हल इस्लाम धर्म में बताया। हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने की सलाह दी। युवक उनकी बातों में आ गया और इस्लाम धर्म कबूल कर नमाज पढ़ने लगा । युवक ने फेसबुक पर अपना नाम मोहम्मद फहीम खान लिखते हुए स्टेटस डाला। तब दोस्तों ने उससे संपर्क किया। उसे फिर हिंदू धर्म में लौटने की समझाइश दी। जब युवक राजी हो गया तो उसके पिताजी ने उसे कुछ समय के लिए इंदौर भेज दिया। जब यह युवक पूरी तरह सामान्य हुआ तब वापस खंडवा लौटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कमरे में बंद होकर नमाज पढ़ता था
युवक के पिता गोविंद गौड़ एक शिक्षक है। उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनका बेटा कुछ समय पूर्व इस्लाम से प्रभावित हो गया था। घर में भी वह सभी परिजनों को इस्लाम धर्म कबूल करने की सलाह देता था। वह अपने ही घर में एक कमरे में नमाज भी पढ़ता था। सिर पर इस्लामी टोपी भी लगाता था। उन्होंने कहा कि उसके दिमाग में यह चीज बैठ गई थी कि इस्लाम धर्म कबूल करने से जन्नत मिलती है, नहीं तो सभी लोग जहन्नुम में जाएंगे। इसी बात से चिंतित उसके पिता ने उसे खंडवा से बाहर अपने रिश्तेदारों के पास भेज दिया था। पिता का कहना है कि अब वह ठीक है और पूरी तरह से हिंदू धर्म को मानने लगा है। युवक ने  मस्जिद के इमाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। 

खंडवा में गंगाजल से किया शुद्धिकरण
खंडवा में हिंदूवादी संगठन महादेव गढ़ के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से अक्षय का शुद्धिकरण किया। युवक को साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचे । युवक ने एक लिखित आवेदन पुलिस को दिया जिसमें मस्जिद के इमाम पर कार्यवाही करने की मांग की है। महादेव गढ़ के संरक्षक अशोक पालीवाल ने कहा कि पूरे देश में धर्म परिवर्तन का बड़ा रैकेट चल रहा है । ऐसे अनेक मामले हैं जिसमें कई युवकों को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए बाधित किया गया है। इन कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच  पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 

जांच के बाद होगा मामला दर्ज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खंडवा सीएसपी पूनम सिंह यादव ने बताया कि अक्षय नाम के एक शख्स ने खंडवा के नूरानी मस्जिद के मौलाना अमीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने लालच देकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। शिकायत के आधार पर आरोपी मौलाना के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मौलाना फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


क्या कहता है मध्यप्रदेश का कानून
मध्यप्रदेश विधानसबा में इसी साल धर्म स्वातंत्र्य कानून बना था। स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति अथवा उसका धर्म परिवर्तन कराने वाले व्यक्ति को जिला दंडाधिकारी को 60 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य है। अगर धर्म परिवर्तन कराने वाला धार्मिक व्यक्ति डीएम को नहीं बताता तो तीन से पांच साल की जेल और 50 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। इस कानून को लव जिहाद पर लगाम लगाने के लिए लाया गया था। इसके उल्लंघन पर एक से दस साल तक की जेल एवं एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed