{"_id":"6460c5ec30c0456f9c01fe15","slug":"conversion-40-tribals-were-being-brainwashed-in-a-closed-room-four-in-custody-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण: बंद कमरे में 40 आदिवासियों का हो रहा था ब्रेनवॉश, चार हिरासत में, धर्मांतरण संबंधी पुस्तकें भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण: बंद कमरे में 40 आदिवासियों का हो रहा था ब्रेनवॉश, चार हिरासत में, धर्मांतरण संबंधी पुस्तकें भी जब्त
Sun, 14 May 2023 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 04:58 PM IST
सार
शहडोल में आदिवासियों का धर्मांतरण किए जाने का मामला सामने आया है। बंद कमरे में 40 आदिवासियों को क्रिश्चयन समुदाय के लोग धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन
शहडोल में धर्मांतरण का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में के शहडोल में आदिवासियों का धर्मांतरण किए जाने का मामला सामने आया है। बंद कमरे में 40 आदिवासियों को क्रिश्चयन समुदाय के लोग धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। पड़ोसियों की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने इन्हें आजाद कराया और चार लोगों को हिरासत में लिया है। तलाशी में धर्मांतरण से संबंधित कई पुस्तकें भी मिली हैं। वहीं कुछ दिनों पहले केशवाही क्षेत्र के धनौरा गांव में ऐसे ही मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित दो एएसआई पर भी कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक मामला शहडोल जिले के कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं 18 घरौला मोहल्ला का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां रहने वाली एक महिला के मकान में 40 से अधिक आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों को एकत्र किया गया है। बंद कमरे में बालाघाट, उमरिया, पाली, सहित आस पास के क्रिश्चयन समाज के आए लोग आदिवासियों को धर्मान्तरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही शहडोल पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे में चल रहे धर्मान्तरण के खेल को रोक कर भारी मात्रा में धर्मांतरण संबंधी साहित्य पुस्तकें बरामद की हैं। इसके साथ ही 40 से अधिक आदिवसियों को उनके चंगुल से मुक्त कराया। धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने वाले 4 लोगों को हिरासत में लकेर पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिसकर्मियों पर भी गिरी गाज
बताया गया कि जिले के केशवाही चौकी अन्तर्गत धर्मांतरण कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। इस विवाद में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस पूरे मामले में केशवाही पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केशवाही चौकी अंतर्गत धनौरा गांव में आदर्श प्रजापति और पास्टर शिव एवं इनके साथियों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनो पक्षों के लोग घायल हुए हैं। इस मामले में यह बात भी सामने आई कि सनातनी परिवारों को डरा धमकाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर बुढार थाना प्राभारी राजेश मिश्रा व केशवाही चौकी प्रभारी एलएल तिवारी सहित दो एएसआई को भी एसपी कुमार प्रतीक ने लाइन हाजिर कर दिया है।