फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   controversy on reporter akshay's death, shivraj gave statement

पत्रकार की मौत पर घिरे शिवराज, जवाब देने खुद आए सामने

Sun, 05 Jul 2015 02:12 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
controversy on reporter akshay's death, shivraj gave statement

व्यापमं घोटाले की जांच कर रहे टीवी चैनल के पत्रकार की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों के अलावा मीडिया संगठनों और सामाजिक संगठनों के निशाने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी भाजपा सरकार आ गई है।

विज्ञापन


पत्रकार की मौत को बेशक सामान्य मौत बताया जा रहा है लेकिन लोग इसके पीछे व्यापमं घोटाले से जुड़ी किसी बड़ी साजिश की संभावना देख रहे हैं। मामले में बवाल मचने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान खुद सामने आए और पत्रकार अक्षय की मौत की एसआईटी से जांच कराने की सिफारिश की बात कही।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान पत्रकारों के सवालों पर वो असहज दिखाई दिए, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने दावा किया कि सरकार की ईमानदारी और सख्ती से ही व्यापमं घोटाले की सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, शिवराज-अक्षय की मौत से मैं भी दुखी

controversy on reporter akshay's death, shivraj gave statement

न्यूज चैनल के पत्रकार अक्षय की मौत पर मीडिया से बात करते हुए शिवराज ने कहा कि उन्हें भी पत्रकार की मौत पर दुख है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पत्रकार अक्षय सिंह की आकस्मिक बीमारी से निधन हो गया।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हम उन्हें बचा नहीं सके। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पत्रकार के मौत की एसआईटी जांच कराई जाएगी, इस संबंध में वह एसआईटी प्रमुख से बात भी करेंगे। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोर्ट चाहे तो मामले की सीबीआई से भी जांच करवा सकती है हमें कोई आपत्ति नहीं है।

हालांकि उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार की सख्ती के कारण ही व्यापमं घोटाला सामने आया था। देश में किसी घोटाले की इतनी व्यापक जांच कभी नहीं हुई। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मामले पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

राजनीतिक दलों ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना

controversy on reporter akshay's death, shivraj gave statement

दूसरी ओर पत्रकार के शव को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद दिल्‍ली लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पत्रकार की असमय मौत पर देशभर में शोक की लहर है। तमाम मीडिया संगठनों के अलावा राजनीतिक दलों ने पत्रकार की मौत पर शोक जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि मामले की स्वतंत्र जांच होनी चहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस इस संबंध में सीबीआई जांच की मांग करती है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिससे इसमें पुलिस, राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की मिलीभगत का पता चल सके।

वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि कोई भी मामले में मध्य प्रदेश सरकार पर यकीन नहीं कर सकता कि वो निष्पक्ष जांच करवाएगी। कैसे एक मामले में 40 से ज्यादा लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो सकती है।

दिग्विजय ने कहा एम्स के डॉक्टर करें विसरा की जांच

controversy on reporter akshay's death, shivraj gave statement

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा पत्रकार की पोस्टमार्टम के बाद उसका विसरा की जांच एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में कैमरे के सामने होनी चहिए, हम गुजरात सरकार पर यकीन नहीं कर सकते।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि क्यों बार बार शिवराज सिंह चौहान हर मामले की एसटीएफ से जांच कराने के लिए जोर देते हैं जबकि एसटीएफ खुद संदेह के घेरे में है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी पत्रकार की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि नौजवान पत्रकार की मौत से उन्हें भी गहरा धक्का पहुंचा है। भगवान उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। मैं ऐसे में उनके परिवार से सहानभूति व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed