{"_id":"5a62d9804f1c1b61268b559a","slug":"congress-wins-20-wards-out-of-24-in-raghogarh-nagar-palika-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP निकाय चुनाव: कांग्रेस और भाजपा ने जीतीं 9-9 सीटें, एक पर निर्दलीय विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP निकाय चुनाव: कांग्रेस और भाजपा ने जीतीं 9-9 सीटें, एक पर निर्दलीय विजयी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्यप्रदेश
Updated Sat, 20 Jan 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में 19 नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस ने 9 सीटों पर तो वहीं भाजपा ने भी 9 सीटों पर कब्जा किया जबकि एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
#MadhyaPradesh civic poll results: Congress 9, BJP 9, 1 independent
— ANI (@ANI) January 20, 2018
विज्ञापन
भाजपा के किले में कांग्रेस का पंजा भारी
भाजपा को इस चुनाव में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी। भाजपा के गढ़ जाने माले क्षेत्रों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर चौंका दिया। धार जिले में कांग्रेस का पंजा कमल पर भारी पड़ा। यहां की 9 नगरीय सीटों में कांग्रेस ने पांच पर कब्जा कर लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों पर पहले भाजपा का कब्जा था। धार सहित मनावर, राजगढ़, सरदारपुर, धरमपुरी सीटें कांग्रेस का कब्जा हो गया।
विज्ञापन
वहीं मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघोगढ़ नगर पालिका में हुए चुनाव में 24 में से 20 वार्ड कांग्रेस ने जीत लिए हैं। जबकि भाजपा को केवल चार वार्डों में जीत मिली।
पार्षद पदों पर भाजपा का वोट प्रतिशत कांग्रेस से ज्यादा
पार्षद पदों की 356 सीटों के लिए हुए चुनाव में 352 सीटों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए। जिनमें भाजपा को 194 और कांग्रेस को 145 सीटें मिली हैं। बात करें वोट प्रतिशत की तो इसमें भाजपा को 43 प्रतिशत तो वहीं कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं।
