फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress targeted BJP: The chhotu who was told to be an encounter by releasing a photo with Diggi-Jaywardhan, turned out to be alive

BJP पर कांग्रेस का निशाना: दिग्गी-जयवर्धन के साथ जिस छोटू की तस्वीरें दिखाई, एनकाउंटर का दावा किया, वह जिंदा निकला

Tue, 17 May 2022 01:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 May 2022 01:06 PM IST
सार

गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपियों को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। बीजेपी ने दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के साथ छोटू पठान का फोटो जारी किया था। दावा किया कि उसका एनकाउंटर हो गया है। अब वह जिंदा निकला है। 

विज्ञापन
Congress targeted BJP: The chhotu who was told to be an encounter by releasing a photo with Diggi-Jaywardhan, turned out to be alive
राघौगढ़ का छोटू पठान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आरोपियों को किसका संरक्षण है? इस पर भाजपा-कांग्रेस में घमासान मचा है। भाजपा ने किसी छोटू पठान का दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के साथ फोटो वायरल किया और दावा किया कि उसे एनकाउंटर में मारा गया है। उसका यह दांव उस पर उल्टा पड़ा है। फोटो में जो छोटू पठान दिख रहा है, उसने वीडियो में खुद के जिंदा होने का दावा किया। साथ ही भाजपा के प्रवक्ताओं से सवाल किए हैं।  
विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर राघौगढ़ के 22 वर्षीय छोटू पठान का वीडियो शेयर कर लिखा कि भाजपा के मित्रों, इतना महापाप, झूठ, फरेब न परोसो कि भगवान को भी शर्म आ जाए। आप लोग विधायक जयवर्धन सिंह के साथ राघौगढ़ निवासी जिस छोटू पठान की संलिप्तता बताकर उसका एनकाउंटर होना बता रहे हैं, वह जिंदा है। अफवाह फैलाने में अक्ल का भी इस्तेमाल कर लिया कीजिए।
विज्ञापन

 
छोटू पठान ने किया दावा
वीडियो में मौजूद व्यक्ति अपना नाम छोटू पठान उम्र 22 साल निवासी राघौगढ़ बता रहा है। वह मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, गुना जिला बीजेपी उपाध्यक्ष बंटी बना के लोग, भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी, पंकज चतुर्वेदी का नाम लेकर कह रहा है कि मेरा नाम आरोपियों में शामिल होने और मेरा एनकाउंटर होने की अफवाह उड़ाई जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुझ न तो शिकार का शौक है और न मेरे पास हथियार है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करता हूं कि मेरे खिलाफ चल रही अफवाहों को बंद किया जाए। मुझे न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा की हुई किरकिरी
छोटू पठान के वीडियो के साथ जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "आदरणीय पंकज (चतुर्वेदी) चाचाजान। कल आपकी भाजपा ने गुर्जर समाज को कलंकित करने का प्रयास। और आज आप लोग एक बच्चे के शिकारी बना रहे हो। आपके मालिक सिंधिया जी के मंत्री की फ़ोटो दावत पर आ गई तो इतने बौखलाहट?" वहीं, दिग्विजय सिंह ने लिखा कि "लो अब एक और उससे भी बड़ा झूठ!! जिस छोटू पठान का फ़ोटो मेरे व जयवर्धन के साथ बताया गया है वह छोटू पठान ही नहीं है जिसे गुना पुलिस ने एनकाउंटर में मारा। शिवराज जी, वीडी शर्मा जी, नरोत्तम मिश्रा जी, आपकी फौज को सम्भालिए, महाराज की फ़ौज को बचाते-बचाते आप स्वयं फंसते जा रहे हैं।"


महेंद्र सिंह सिसोदिया ने लगाए थे आरोप
बीजेपी की तरफ से मंगलवार सुबह दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के साथ एक व्यक्ति का फोटो शेयर किया गया। उसे आरोपी छोटू पठान बताया गया था। साथ ही पूछा कि आपका यह रिश्ता क्या कहलाता है? इसी तरह मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी कथित शिकारियों के साथ दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के फोटो दिखाए और बदमाशों के साथ अपनी तस्वीर पर सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के निवास पर भोजन करने गए थे, तब कुछ लोग समस्याएं लेकर आए थे। तभी का वह फोटो है। दरअसल,  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed