{"_id":"623d9c29711cff76a72322f2","slug":"congress-s-warning-to-vivek-agnihotri-said-to-apologize-for-calling-bhopal-residents-homosexual","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक अग्निहोत्री को कांग्रेस की चेतावनी: बोले- भोपालवासियों को समलैंगिक बताने पर माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक अग्निहोत्री को कांग्रेस की चेतावनी: बोले- भोपालवासियों को समलैंगिक बताने पर माफी मांगें
Fri, 25 Mar 2022 04:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 25 Mar 2022 04:10 PM IST
सार
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के निर्माता विवेक अग्नहोत्री के वायरल वीडियो पर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने 24 घंटे में माफी नहीं मांगने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवेक अग्नहोत्री के विवादित वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। 24 घंटे में माफी नहीं मांगने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि भोपाल की 25 लाख आबादी को शर्मसार करने वाले व्यक्ति के साथ मुख्यमंत्री को तब तक सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करना चाहिए जब तक कि अग्निहोत्री भोपाल की जनता से माफी नहीं मांग लेते। गुप्ता ने कहा कि अगर अग्निहोत्री भोपाल की जनता से 24 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगते तो उनका निरंतर विरोध किया जाएगा और उनके खिलाफ इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गुप्ता ने कहा कि चित्र भारती के माध्यम से माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की शुचिता को फिर से नष्ट भ्रष्ट कर उसे वापस कुठियाला युग में लौटाने की चेष्टा हो रही है। गुप्ता ने कहा कि दुर्भाग्य है कि बुधवार को मुख्यमंत्री ईओडब्ल्यू की जांच में आरोपी के साथ घूम रहे थे और आज भोपाल की 25 लाख आबादी का अपमान करने वाले अग्निहोत्री के साथ घूम रहे हैं। क्या इसे ही बुलडोजरवाद कहते हैं।
बता दें विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे भोपाली का मतलब होमो सेक्सुअल होना कह रहे हैं। इस पर विपक्ष ने अग्निहोत्री को निशाने पर ले लिया है। इसे भोपाल की जनता का अपमान बताया है। वहीं, भाजपा का नेता इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे हैं।