फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress's show of strength in Scindia's stronghold: Kamal Nath said government police, money should be used for everything, but we are not going to bow down

सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: कमलनाथ ने कहा सरकार पुलिस, पैसा सब कुछ लगा ले, लेकिन हमें झुकने वाले नहीं हैं

Sun, 06 Feb 2022 03:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 03:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए बड़ा प्रदर्शन किया। शहर में सब्जी मंडी तोड़ कर गरीबों का दमन करने और छात्र नेताओं को पर झूठे मामले दर्ज करने के विरोध में किए गए इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर पहुंचे।
 

विज्ञापन
Congress's show of strength in Scindia's stronghold: Kamal Nath said government police, money should be used for everything, but we are not going to bow down
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने शनिवार को ग्वालियर में सरकार को घेरने के लिए बड़ा प्रदर्शन किया। शहर में सब्जी मंडी तोड़ कर गरीबों का दमन करने और छात्र नेताओं को पर झूठे मामले दर्ज करने के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, सहित कांग्रेस के बड़े नेता इस धरने में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार से कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है, जो हमेशा गरीबों के साथ रही है। ग्वालियर में जिस तरीके से सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा गरीबों के रोजगार को उजाड़ा जा रहा है। उनके साथ दमन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी वालों के पास ज्यादा समय नहीं बचा है। पूरे प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। हमारा बेरोजगार नौजवान दर-दर भटक रहा है। प्रदेश की ऐसी तस्वीर सीएम शिवराज सिंह जी को दिखाई नहीं दे रही है। प्रदेश में हो रहे लोगों के साथ अन्याय का फैसला जल्द ही जनता करेगी। इसके साथ ही सब्जी मंडी विस्थापन के विरोध में गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लेकर कहा के कमलनाथ उनके साथ है। कितना भी पुलिस बल हो और कितना भी प्रशासन और कितना भी पैसा हो, लेकिन हम सब उनके साथ खड़े हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें हजीरा स्थित वर्षों पुरानी सब्जी मंडी को जिला प्रशासन ने तोड़ दिया था। मंडी में व्यवसाय करने वाले सब्जी विक्रेताओं को इंटक मैदान के पास शिफ्ट कर दिया गया था। अचानक सुबह पहुंचकर तोड़फोड़ करने से सब्जी वाले नाराज हो गए थे। कांग्रेस पहले से ही विस्थापन का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रही थी। सब्जी विक्रेता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह, ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से भी गुहार लगा चुके थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। प्रशासन द्वारा इस तरह तोड़फोड़ के विरोध में कांग्रेसियों ने एक फरवरी को फूलबगा पर पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। जिसमें पुतला छीनते समय एसआई दीपक गौतम झुलस गए थे। इसके बाद धरना दे रहे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा का क्रेशर सील कर दिया गया। अब कांग्रेस इस लड़ाई को लड़ने आरपार के मूड में आ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed