फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress MLA climbs on electric pole in Sheopur

Sheopur: जान की परवाह किए बिना झल्लाए कांग्रेस विधायक बिजली के खंभे पर चढ़े, तार जोड़कर ही नीचे उतरे

Tue, 01 Nov 2022 07:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Nov 2022 07:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में श्योपुर जिले से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहां पर कांग्रेस विधायक बिजली के खंभे पर चढ़ गए और लोगों की मदद से विभाग की ओर से काटे गए तार को जोड़ दिए।

विज्ञापन
Congress MLA climbs on electric pole in Sheopur
कांग्रेस विधायक बिजली के खंभे पर चढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर जिले में बिजली विभाग की ओर से काटे गए तार को जोड़ने के लिए मंगलवार सुबह कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल खुद ही खंभे पर चढ़ गए। ग्रामीणों की मदद से काटे गए बिजली सप्लाई के तार को जोड़ने लगे। विधायक का बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली का तार जुड़वाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि वीडियो श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के काठोदी गांव के बाहर खेतों का है। बताया गया है, सोमवार रात कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो अभियान यात्रा लेकर कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल काठोदी गांव पहुंचे थे। रात के समय वहां बिजली नहीं थी, विधायक के पूछने पर ग्रामीणों ने बताया, बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने की वजह से बिजली कंपनी ने उनके गांव की बिजली सप्लाई काट दी है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सुबह होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस विधायक ने खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली सप्लाई जोड़ दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक की ओर से बिजली के खंभे पर चढ़ना और लाइट जुड़वाना भारी जोखिम का काम था। इस दौरान कोई अनहोनी घटना भी हो सकती थी। लेकिन कांग्रेस विधायक जंडेल के लिए इस तरह का जोखिम भरा काम करना न तो पहली बार है और न ही जोखिम भरा। क्योंकि विधायक जंडेल इस तरह के करतब आए दिन लोगों को दिखाते रहते हैं। पहले वह चंबल नहर में कूदकर गेट तोड़ने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।

इस बारे में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का कहना है, बिजली बिल जमा नहीं कर पाने की वजह से बिजली कंपनी ने गांव की लाइट काट दी। मैंने इस संबंध में बिजली कंपनी के आलाधिकारियों से बात भी की। लेकिन वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें ऊपर से निर्देश मिले हैं कि हर हाल में बकाया बिजली बिल जमा कराए जाएं। श्योपुर का किसान पहले बाढ़ के हालातों का सामना कर चुका है। बे-मौसम बारिश से उनकी फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। अब फसल कटकर आएगी, तब किसान बिल जमा कर पाएगा। लेकिन मनमानी के चलते बिजली कंपनी ने उनके गांव और खेतों की बिजली सप्लाई काट दी है, जिसे विधायक ने जोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed