फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress demands use of paper ballot for by-elections in Madhya Pradesh

कांग्रेस ने की मध्य प्रदेश उप-चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान की मांग

Wed, 15 Mar 2017 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Mar 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Congress demands use of paper ballot for by-elections in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले उप-चुनावों के लिए कांग्रेस ने मांग की है कि चुनावों में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ना होकर बैलेट पेपर से किया  जाए। राज्य में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मतदाताओं के दिमाग ईवीएम को लेकर गंभीर संदेह उत्पन्न हुआ है, जिसके कारण आने वाले चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं बीएसपी सुप्रीमों मायावती द्वारा ईवीएम पर लगाए गए आरोपों के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होने कहा कि आरोप बिल्कुल सही है, समान आशंकाओं से बचने के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल चुनावों में किया जाना चाहिए। बता दें राज्य और केन्द्र शासित बीजेपी पर आरोप मंडते हुए यादव ने कहा कि केंद्र द्वारा एमपी उप-चुनावों में उसी तरह का सहारा लेने की संभावना है।
विज्ञापन


यादव ने दावा किया है कि कॉग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में भारी जीत दर्ज करेगी। पांच राज्यों में विधानसभा के नतीजोंं के बारे में यादव ने कहा कि हम नतीजों से निराश नही है बल्की हमारी पार्टी पांच में तीन राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है। इसके बावजूद गोवा और मणिपुर में हमारी सरकार ना बनना असंविधानिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed