फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress can contest Actor Ashutosh Rana from Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश से अभिनेता आशुतोष राणा को उतार सकती है कांग्रेस

Tue, 29 Jan 2019 02:43 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 29 Jan 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
Congress can contest Actor Ashutosh Rana from Madhya Pradesh
ashutosh rana

कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अभिनेता आशुतोष राणा को मध्यप्रदेश में अपना उम्मीदवार बना सकती है। मूल रूप से मध्यप्रदेश के ही रहने वाले आशुतोष राजनीति पर अपनी बेबाक टिप्पणियों से भी पहचाने जाते हैं। पार्टी आशुतोष को जबलपुर या सागर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाना चाहती है। इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस आखिरी बार वर्ष 1991 में जीती थी। इसके बाद से लगातार भाजपा के हाथों शिकस्त झेलती आ रही है।  विधानसभा चुनाव में कुछ बदली तस्वीर के बाद कांग्रेस को लगता है इन सीटों पर वापसी की जा सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक आशुतोष राणा को लेकर मध्यप्रदेश के नेताओं ने उनसे बातचीत भी की लेकिन अभी तक उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। राणा अध्यात्म गुरु देवप्रकाश शास्त्री (दद्दा जी) के काफी करीब हैं और उन्होंने यह फैसला शास्त्री पर छोड़ा है। आशुतोष मध्यप्रदेश में सक्रिय रहते हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा के दौरान वे न केवल समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे बल्कि कार्यक्रम का संचालन भी किया था। नरसिंहपुर जिला के बरमान घाट में आयोजित कार्यक्रम में राणा के अलावा दद्दा जी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बागी तेवर वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर भी नजर :

मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद कांग्रेस की निगाह खास तौर से उन लोकसभा सीटों पर है जहां उसे लंबे समय से पराजय मिलती रही है। ऐसी सीटों के लिए पार्टी भारी-भरकम उम्मीदवार उतारना चाहती है। राजधानी भोपाल भी हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है। भोपाल के लिए यूं तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मजबूत दावेदार माना जा रहा है लेकिन यहां करीब ढाई लाख कायस्थ मतदाताओं के चलते पार्टी बागी तेवर वाले पटना से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी बेहतर विकल्प मानकर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि शत्रुघ्न सिन्हा अभी भाजपा में हैं और उन्होंने पटना सीट से नहीं लड़ने की घोषणा भी नहीं की है, ऐसे में कांग्रेस उन्हें संदेश देने के साथ अनुकूल जातीय समीकरण वाली एक सुरक्षित सीट भी ऑफर कर रही है। हालांकि 1989 के बाद से कांग्रेस इस सीट पर कभी नहीं जीती है। भाजपा यहां लगातार आठ बार से जीतती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed