कंप्यूटर बाबा ने कहा, हनुमान जी का अपमान बर्दाश्त नहीं, माफी मांगें सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान जी को दलित बताने वाले बयान पर कंप्यूटर बाबा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सोमवार को यहां कहा कि हनुमान जी हमारे आराध्य हैं। वे किसी जाति, धर्म या संप्रदाय के नहीं, अपितु सबके हैं। मुख्यमंत्री योगी को हनुमान जी के बारे में दिए अपने पूर्व के बयान पर माफी मांगनी चाहिए। सनातन धर्म के देवी देवताओं का अपमान किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि मध्य प्रदेश में पूर्व की शिवराज सरकार ने कंप्यूटर बाबा उर्फ नामदेव दास त्यागी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने त्यागपत्र देकर भाजपा सरकार को हटाने की मुहिम चलाई थी। कमलनाथ के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में वह मंच पर देखे गए थे। यही नहीं रविवार को इंदौर स्थित उनके आश्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी उनसे मिलने पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना, बताया विधर्मी
कंप्यूटर बाबा ने आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। दोनों को विधर्मी बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि योगी ने माफी नहीं मांगी तो संत समाज देश भर में उनके विरोध में आंदोलन करेगा। योगी ने खुद तो टिप्पणी की, अपने मंत्रियों से भी ऐसा करने के लिए कहा। हनुमान जी को दलित, जाट, मुसलमान बताया गया। इससे मैं बेहद दुखी हूं। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो वह कोर्ट तक जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि बाबा को राजनीति में सक्रिय होता देख दिगंबर अनी अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया था। अब वह ‘श्रीदशनाथ नर्मदा अखाड़ा’ बनाएंगे। उन्होंने कि मैं पांच से 10 तारीख के बीच प्रयागराज में रहकर अपने अखाड़े का नाम तय करूंगा। अखाड़े के आराध्य भगवान श्री राम होंगे।
