{"_id":"67a01b14d01a16c89766c0d560a993eb","slug":"complaint-against-kbc-for-defaming-legal-profession","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केबीसी’ के खिलाफ मामला दर्ज, अमिताभ आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केबीसी’ के खिलाफ मामला दर्ज, अमिताभ आरोपी
भोपाल/एजेंसी
Updated Thu, 01 Aug 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी चैनल पर जल्द प्रसारित होने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के खिलाफ बुधवार को भोपाल में एक निजी शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि केबीसी के टीवी पर दिखाए जा रहे एक प्रोमो में कानूनी पेशे को बेहद अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है, इससे कानूनी पेशे की तौहीन होती है। शो के प्रस्तुतकर्ता अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी इस मामले में जवाबदेह बनाया गया है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की कानूनी सेल के समन्वयक और पेशे से वकील नासिर अली ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय पांडे की अदालत में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अदालत इस मामले में 23 अगस्त को सुनवाई करेगी। इस दौरान शिकायतकर्ता का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा, जिसके आधार पर कोर्ट तय करेगी कि इस मामले में जवाबदेह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए अथवा नहीं।
विज्ञापन
बच्चन के अलावा इस मामले में बिग सिनर्जी मीडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ बसु और मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सचिव राजकुमार बिदवक्ता सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है।
