{"_id":"5bbd2cdf867a5528750692e8","slug":"coalition-is-possible-only-when-congress-will-come-forward-to-speak-with-sp-bsp-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन तभी संभव है, जब खुद आगे आकर सपा-बसपा से बात करेगी कांग्रेस: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन तभी संभव है, जब खुद आगे आकर सपा-बसपा से बात करेगी कांग्रेस: अखिलेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ अब गठबंधन तभी संभव है, जब वह खुद आगे आकर इस संबंध में सपा और बसपा से बात करेगी। मंगलवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा जब कांग्रेस से गठबंधन करना चाहती थी, तब सबसे पुरानी पार्टी हमें कमजोर समझती थी।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बड़ी पार्टी होने के चलते कांग्रेस की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह छोटी पार्टियों को एकजुट करे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज भी कसा।
विज्ञापन
नोटबंदी और जीएसटी का उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की जनता के साथ प्रयोग कर रही है। इन प्रयोगों से जनता को कितना कष्ट उठाना पड़ा, इस बात से उसका कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
