फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Yadav stated that the guilty would face punishments such as life imprisonment Regarding the Sagar Case

सागर शराब कांड: सीएम ने मरीजों का जाना हाल, बोले- दोषियों पर उम्रकैद और फांसी वाली धाराओं में कार्रवाई होगी

Wed, 09 Sep 2026 07:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर/भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 09 Sep 2026 07:38 PM IST
सार

सागर जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल जाना। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में 16 आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि 17 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
CM Yadav stated that the guilty would face punishments such as life imprisonment Regarding the Sagar Case
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दुबई की तीन दिनी यात्रा से लौटने के बाद नई दिल्ली से ही सीधे सागर पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती सागर के जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को शराब कांड के मामले में कठोर कार्रवाई के लिए फ्री-हैंड दिया। राज्य सरकार किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है। दोषियों को ऐसी सजा देंगे, जो नजीर बनेगी। उनके खिलाफ उम्रकैद से लेकर फांसी की धाराओं में केस चलेगा। 
विज्ञापन


सीएम डॉ. यादव ने सागर जिला प्रशासन के अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मरीजों के बेहतर, समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री यादव ने मीडिया से कहा कि मैंने यहां जहरीली शराब के सेवन से पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस मामले को लेकर मैंने यहां प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। कांग्रेस के शासनकाल में इस प्रकार के मामलों को लेकर कठोर कानून नहीं थे। लेकिन, हमारी सरकार ने इस मामले पर कानून बनाया। इसमें 49-क और 304 धारा को जोड़ते हुए हत्या से लेकर, आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा का प्रावधान किया। 
विज्ञापन


पढ़ें: 'खड़े हनुमान जी को नहीं हटने देंगे': मंदिर विस्थापन के खिलाफ श्रद्धालु, सुंदरकांड से गूंजा परिसर; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन



कठोर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह कठोर से कठोर कार्रवाई करे। अभी भी जहां-जहां भी कहीं और भी आवश्यकता लगती हो तो कठोर कार्रवाई करें। अवैध अतिक्रमण जैसे मामलों में भी एक्शन लें। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों से कहा है कि वह सीमा से लगे हुए राज्यों के अधिकारियों से भी संपर्क करें। हम दोषियों पर ऐसी कार्रवाई करेंगे कि दोबारा किसी की इस तरह के काम करने की हिम्मत नहीं होगी। हमने पूरे राज्य में निर्देश दिए हैं। 


कांग्रेस राजनीति न करे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम शराब बंदी के लिए धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं। किसी के घर के पिता-पुत्र की मौत होना बहुत कष्टकारी है। मैं इस मामले में कांग्रेस के नेताओं से भी कहना चाहता हूं कि इस तरह के मामले में राजनीति न करके एकजुटता दिखाएं। मैं नेता प्रतिपक्ष से अपील करता हूं कि हम सभी मिलकर इस चुनौती का सामना करें।

16 आरोपी गिरफ्तार, 17 पर इनाम
पुलिस के मुताबिक, मामले में कुल 33 आरोपियों में से अब तक 16 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में अवैध शराब तैयार करने, उसकी पैकिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने वाले नेटवर्क से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जांच में बरेठी शराब दुकान के लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर, निवासी बंडा, की भूमिका सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मनीष अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, रवि लखेरा से शराब बनाने का तरीका और फार्मूला मिलने के बाद अवैध शराब तैयार की गई। फरार मुख्य आरोपी मनीष लोधी और रवि लखेरा पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed