फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Shivraj Singh Chauhan will distribute gift to the farmers before election code of conduct

चुनावी आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के किसानों को तोहफा देंगे मुख्यमंत्री शिराज सिंह चौहान

Fri, 28 Sep 2018 02:29 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chauhan will distribute gift to the farmers before election code of conduct
सीएम शिवराज सिंह चौहान

चुनावी आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के किसानों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। आज 9.48 लाख किसानों के खाते में  853 करोड़ की प्रोत्साहन राशि एक क्लिक पर आएगी। होशंगाबाद जिले के पिपरिया में आयोजित किसान सम्मलेन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को बोनस राशि के वितरण का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


एक साथ सभी जिलों में इस योजना का लाभ कृषकों को मिलेगा।  पिपरिया कृषि उपज मंडी सभा स्थल में मुख्यमंत्री किसानों को सम्बोधित करेंगे। जिलों में जिला-स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित होंगे और जिले के पात्र पंजीकृत किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि डाली जाएगी।
विज्ञापन


किसान के पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से राशि जमा होने की जानकारी पहुंचेगी। यह प्रोत्साहन राशि योजनान्तर्गत प्याज, लहसुन, चना, मसूर, सरसों, ग्रीष्मकालीन मूंग और ग्रीष्मकालीन उड़द की फसल के लिये दी जाएगी।  बाजार में फसलों के भाव कम होने की वजह से किसानों को नुकसान से बचाने के लिए सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

9.48 लाख किसानों के खातों में जमा होंगे 853 करोड़

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में 28 सितम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा 9.48 लाख किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी 853 करोड़ की राशि खाते में जमा की जायेगी। लहसुन के लिए 85287 किसानों को रु 800 प्रति क्विंटल के मान से रु 308 करोड़, प्याज़ में रु 400 क्विंटल के मान से रु 215 करोड़, चना/ मसूर/सरसों में रु 100 प्रति क्विंटल के हिसाब से चने के 5.37 लाख किसानों को रु 151 करोड़, मसूर में 1.39 लाख किसानों को रु 41 करोड़, ग्रीष्मकालीन मूंग में रु 800 प्रति क्विंटल के मान से 1.56 लाख किसानों के रु 98.86 करोड़ और ग्रीष्मकालीन उरद में 0.10 लाख किसानों को रु 28.88  करोड़ का भुगतान किया जागेगा। नीमच मंद्सौर रतलाम के 2.10 लाख किसानों को इन फसलों का रु 285 करोड़ भुगतान किया जा चुका है।

सीएम के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 28 सितंबर का अधिकृत कार्यक्रम शासन स्तर पर घोषित हो गया है। पुलिस थाने से मिले कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को 12.45 दोपहर बरेली से प्रस्थान 1.०० बजे दोपहर हैलीकॉप्टर से पिपरिया पहुंचेंगे सीएम। 1.30 बजे सड़क मार्ग से शोभापुर, 3.15 पर सोहागपुर, शाम 5.००बजे सेमरी, 5.45 बजे बाबई, शाम 3.30 बजे तवापुल, 7.15 पर इटारसी, रात 8.15 पर इटारसी से प्रस्थान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed