{"_id":"60aa11968ebc3e59603fcba5","slug":"cm-shivraj-singh-chauhan-attack-on-kamal-nath-statement-of-mera-bharat-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटवार: कमलनाथ के मेरा भारत कोविड वाले बयान शिवराज सिंह बोले- कांग्रेस को घटिया राजनीति शोभा नहीं देती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटवार: कमलनाथ के मेरा भारत कोविड वाले बयान शिवराज सिंह बोले- कांग्रेस को घटिया राजनीति शोभा नहीं देती
Sun, 23 May 2021 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 23 May 2021 01:56 PM IST
सार
कमलनाथ के मेरा भारत कोविड वाले बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है । भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस और कमलनाथ पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान और सीएम कमलनाथ
- फोटो : self
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के कोरोना संक्रमण पर दिए बयानों से भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के कई नेताओं ने कमलनाथ के बयानों की निंदा की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। शिवराज सिंह ने एक के बाद एक ट्वीट कर कमलनाथ, सोनिया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। शिवराज सिंह ने ट्वीट किया 'पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। मेरा भारत कोविड जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना और कोरोना का इंडियन वैरिएंट वाला बयान देना क्या कांग्रेस, कमलनाथ और सोनिया गांधी को शोभा देता है? महासंकट की इस घड़ी में कमलनाथ, आप घटिया राजनीति कर रहे हैं'।
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का पलटवार
बता दें कि पिछले दिनों कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हमारे देश की पहचान कोरोना के इंडियन वेरिएंट से हो रही है। दुनिया में भारतीय कोरोना के पर्याय बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरा भारत महान छोड़िए, मेरा भारत कोविड बन गया। कोविड-19 से होने वाली मौतों के बनावटी आंकड़े पेश कर हम पूरे विश्व को धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपके इस बयान से दूसरे देश में रहने वाले भारतीयों का मनोबल कम नहीं होगा? क्या देश के सम्मान पर चोट नहीं पहुंचेगी? क्या यह बयान राष्ट्र द्रोह जैसा नहीं है? सोनिया गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे बयान देने वाले नेता पर कोई कार्रवाई करेंगी: शिवराज सिंह चौहान https://t.co/eeNgViWByl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2021विज्ञापन
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का पलटवार
बता दें कि पिछले दिनों कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हमारे देश की पहचान कोरोना के इंडियन वेरिएंट से हो रही है। दुनिया में भारतीय कोरोना के पर्याय बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरा भारत महान छोड़िए, मेरा भारत कोविड बन गया। कोविड-19 से होने वाली मौतों के बनावटी आंकड़े पेश कर हम पूरे विश्व को धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन
