कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद सीएम शिवराज ने अस्पताल से की समीक्षा बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस वक्त कोरोना से संक्रमित हैं और इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हैं। बावजूद इसके उन्होंने शनिवार को अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम चौहान को चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan holds a review meeting via video-conferencing over #COVID19 situation in the state.
विज्ञापन
He is admitted to COVID-19 dedicated Chirayu Hospital after testing positive yesterday. pic.twitter.com/1DtWSuLEgoविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 26, 2020
मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा, 'मेरे प्रिय अधिकारी और कर्मचारी साथियों, इस समय देश और प्रदेश कोविड-19 संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। हमारे प्रदेश के बजट का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय हो रहा है, दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियों में कमी आने के कारण राज्य की आय में भी कमी आई है।
शिवराज ने आगे कहा, 'वार्षिक वेतनवृद्धि को लेकर आप सभी के मन में संशय है। मेरी सभी से अपील है कि वेतनवृद्धि को लेकर जरा भी चिंतित न हों। सरकारी अमले की वेतनवृद्धि नियत समय पर ही की जाएगी लेकिन यह जनता के हित में तय हुआ है कि इसका वास्तविक लाभ स्थितियाँ सामान्य होने के बाद आपको दिया जाएगा।
उधर बात करें राज्य में कोरोना की स्थिति की तो यहां अब तक संक्रमण के कुल 26926 मामले दर्ज किए गए हैं, इसमें 7639 सक्रिय मामले हैं, 799 लोगों की मौत हुई है और 18488 लोग ठीक हुए हैं।
