{"_id":"64ee0e33f9e5e0f65207122a","slug":"cm-shivraj-congress-gave-evidence-regarding-bhoomipujan-of-simaria-hanuman-temple-told-claim-as-false-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Shivraj Vs Congress: कांग्रेस ने सिमरिया हनुमान मंदिर के भूमिपूजन को लेकर दिए प्रमाण, दावे को बताया झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Shivraj Vs Congress: कांग्रेस ने सिमरिया हनुमान मंदिर के भूमिपूजन को लेकर दिए प्रमाण, दावे को बताया झूठा
Tue, 29 Aug 2023 08:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 08:56 PM IST
सार
CM Shivraj Vs Congress: कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार किया है। सिमरिया मंदिर के भूमिपूजन को लेकर प्रमाण प्रस्तुत किए। साथ ही सीएम शिवराज के दावे को झूठा बताया।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में सिमरिया हनुमान मंदिर के निर्माण को लेकर एक चैनल में पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कमलनाथ के द्वारा हनुमान प्रतिमा स्थापित न किए जाने का बयान दिया गया था। इसको लेकर छिंदवाड़ा की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। यहां पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान को गलत बताते हुए उन्हें झूठा कहते हुए जवाबी हमला बोला है।
विज्ञापन
एक प्रेस नोट जारी करते हुए कांग्रेस ने बताया कि पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा सिमरिया हनुमान मंदिर को बनाया गया है, जिसका विधिवत भूमिपूजन साल 2012 में किया गया था। इसमें पचमढ़ी चौरागढ़ के महंत गरीबदास भी शामिल हुए थे। वहीं, मंदिर का उदघाटन 2015 में किया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री एक चैनल में यह कह रहे है कि जिस मूर्ति की बात आप कर रहे हैं, वह वहां पहले से ही है। ऐसे में कांग्रेस मुख्यमंत्री पर हमलावर हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा था, कमलनाथ ने नहीं बनवाई प्रतिमा, वह पहले से ही थी
गौरतलब हो कि पिछले दिनों एक चैनल में मुख्यमंत्री ने एक बयान दिया था, जिसमें कहा था कि कमलनाथ ने जिस मूर्ति को लेकर बात कर रहे हैं, वह पहले से ही वहां थी। वो कुछ भी कहेंगे तो हम कैसे मान लेंगे। इस बयान के बाद से ही कांग्रेस हमलावर हो गई है।
विज्ञापन
