फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Action: DSO suspended, 11 FIRs, 4 arrested for disturbances in ration distribution in Sheopur, orders commi

CM in Action: श्योपुर में राशन वितरण में गड़बड़ी पर DSO सस्पेंड, 11 FIR, 4 गिरफ्तार, कमिश्नर को जांच के आदेश

Wed, 28 Sep 2022 09:37 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Sep 2022 09:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधवार को श्योपुर जिले की समीक्षा की। राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर जिला आपूर्ति अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। सीएम ने कमिश्नर को जांच के आदेश दिए और शाम तक रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
CM Action: DSO suspended, 11 FIRs, 4 arrested for disturbances in ration distribution in Sheopur, orders commi
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर एक्शन जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर जिले के अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में सीएम ने कहा कि आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। मां से प्रार्थना है कि प्रदेश का विकास और लोगों की सेवा कर सकें। सीएम ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि राशन आपके ग्राम के तहत 4 गाड़ियां संचालित हैं। मेरे पास जो शिकायतें हैं उनमें उचित मूल्य की दुकान नियमित नहीं खुल रही है। इस पर कलेक्टर और एसपी ने सीएम को जानकारी दी कि राशन वितरण में लापरवाही के मामले में 11 एफआईआर की गई हैं। पेनाल्टी भी लगाई गई है। चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मुख्यमंत्री ने बाकी शिकायतों पर भी कार्रवाई तीव्र गति से करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसको बहुत गंभीरता से लो। राशन में गड़बड़ करने वाले को हम नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


चावल से भरे दो ट्रक पकड़े 
एसपी ने बैठक में बताया कि चावल से भरे दो ट्रक भी पकड़े गए हैं। इस मामले में कल कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने जिला आपूर्ति अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि गलत तथ्य प्रस्तुत न करें। गरीबों तक सही तरीके से राशन पहुंचे, ये हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने वीडियों काफ्रेंस बैठक में ही डीएसओ को सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन


कमिश्नर को जांच के आदेश 
मुख्यमंत्री ने राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शाम तक मुझे रिपोर्ट भेजें और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। गरीबों का राशन खाने वालों को छोड़ना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे मांगने पर चार सस्पेंड 
मुख्यमंत्री ने अधिकरियों से आवास योजना की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि गरीबों से कोई पैसे के लेनदेन की शिकायत तो नहीं है। इस पर कलेक्टर ने जवाब दिया कि एक एफआईआर की गई। इसमें चार को सस्पेंड किया गया है। सीएम ने कहा कि जिनकी शिकायत आई है। उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करें। 


कलेक्टर होंगे जिम्मेदार 
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजनाओं को समय पर पूरा करें। लोगों को जल्द और आसान तरीके से सभी योजनाओं का लाभ मिले सुनिश्चित करें। सीएम ने कहा कि यदि जल जीवन मिशन की योजनाओं में घटिया काम हुआ तो कलेक्टर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed