{"_id":"621c025529af305d643a6f6d","slug":"child-appointed-bal-rakshak-on-compassionate-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: अनुकंपा पर चार साल का बच्चा बना पुलिस में ‘बाल रक्षक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: अनुकंपा पर चार साल का बच्चा बना पुलिस में ‘बाल रक्षक’
Mon, 28 Feb 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कटनी।
एजेंसी, कटनी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Feb 2022 04:29 AM IST
सार
नियमों के मुताबिक गजेंद्र को 18 वर्ष का होने और स्कूली शिक्षा पूरी करने तक आधा वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक चार साल के बच्चे को अनुकंपा के आधार पर ‘बाल रक्षक’ या बाल सिपाही नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
कटनी के पुलिस अधीक्षक सुनिल जैन ने रविवार को बताया, गजेंद्र मारकाम को उनके पिता के निधन के बाद नियुक्त किया गया है। नरसिंहपुर में गजेंद्र के पिता श्याम सिंह मारकाम पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने कहा, कटनी में बाल रक्षक के छह से आठ पद हैं। नियमों के मुताबिक गजेंद्र को 18 वर्ष का होने और स्कूली शिक्षा पूरी करने तक आधा वेतन मिलेगा। पढ़ाई के दौरान गजेंद्र कभी-कभी पुलिस कार्यालय जाते रहेंगे, ताकि पुलिस की कार्यप्रणाली समझ सके।
विज्ञापन
