फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chief minister shivraj singh chauhan visit chinna jire ashram in Hyderabad along with family on new year eve

सीएम शिवराज नए साल पर शिरडी में साईं बाबा के करेंगे दर्शन, परिवार समेत चिन्ना जियर आश्रम के लिए रवाना

Wed, 30 Dec 2020 11:37 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Dec 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
chief minister shivraj singh chauhan visit chinna jire ashram in Hyderabad along with family on new year eve
Shivraj singh Chouhan - फोटो : अमर उजाला

अगले साल का इंतजार अब खत्म ही होने वाला है और अब हर कोई अपने सेलिब्रेशन की तैयारियों में लगा हुआ है। न्यू ईयर मनाने के मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पीछे नहीं है। मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देने के बाद हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन



शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ हैदराबाद के चिन्ना जियर आश्रम के दौरे पर हैं। शिवराज सिंह चौहान यहां 31 दिसंबर तक रहेंगे और फिर परिवार के साथ नए साल में वे शिरडी के लिए रवाना हो जाएंगे और वहां साईं बाबा के दर्शन करेंगे। यहां दर्शन करने के बाद वो तिरुपति बाला जी जाएंगे।
विज्ञापन


दो महीने के अंदर दो बार है, जब शिवराज सिंह अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी और हैदराबाद के चिन्ना जियर आश्रम दर्शन करने के लिए गए हों। इसके पहले नवंबर में उप चुनावों में मिली जीत के बाद वो दर्शन करने गए थे। बता दें कि 31 दिसंबर तक दोपहर साढ़े तीन बजे तक हैदराबाद के चिन्ना जियर आश्रम में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद से 31 की शाम को शिरडी जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम के बाद नए साल में एक जनवरी को साईं बाबा के दर्शन करेंगे। इसके बाद एक जनवरी को ही शिवराज परिवार समेत तिरुपति बालाजी के दर्शन करने चले जाएंगे। दो जनवरी को दोपहर तीन बजे शिवराज पत्नी साधना सिंह और बेटों कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान के साथ भोपाल पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed