फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-madhya-pradesh-visit-indore-omkareshwar-maheshwar`

MP News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, ओंकारेश्वर में करेंगे दर्शन-पूजन

Sat, 04 Jul 2026 11:50 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 11:50 AM IST
सार

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे इंदौर में निर्वाचन अधिकारियों और बीएलओ के साथ बैठक करेंगे, जबकि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन-पूजन और महेश्वर किले का भी भ्रमण करेंगे।

विज्ञापन
chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-madhya-pradesh-visit-indore-omkareshwar-maheshwar`
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार चार एवं पांच जुलाई को दो दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला मध्य प्रदेश दौरा है, जिसे निर्वाचन व्यवस्था और बूथ स्तर तक चुनावी तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ज्ञानेश कुमार चार जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे, जहां वे निर्वाचन आयोग के अधिकारियों तथा बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में मतदाता सूची के सतत अद्यतन, मतदान प्रतिशत बढ़ाने, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचारों के उपयोग तथा बूथ स्तर पर कार्यरत अधिकारियों की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन


तीर्थनगरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन भी करेंगे
मुख्य निर्वाचन आयुक्त बीएलओ के अनुभव भी सुनेंगे और उन्हें आगामी चुनावों के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे। इंदौर का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार चार जुलाई को धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। प्रवास के दौरान वे विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वे तीर्थनगरी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का भी अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करेंगे
पांच जुलाई की सुबह ज्ञानेश कुमार मां नर्मदा का पूजन-अर्चन करेंगे। इसके पश्चात वे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर महेश्वर किले का भ्रमण करेंगे और वहां की विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महेश्वर भ्रमण के बाद वे इंदौर लौटेंगे, जहां से सायंकाल दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।



ये भी पढ़ें- MP: मध्यप्रदेश में 12 वीं कक्षा के छात्र को आठ माह में चार बार सांप ने काटा, हर बार सिर्फ इस वजह से बची जान

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस दौरे को लेकर इंदौर, ओंकारेश्वर और महेश्वर में प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रोटोकॉल संबंधी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह दौरा निर्वाचन व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ मध्य प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ाव का भी महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed