फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman's body found in open cast mine, police round up suspect youth

Chhindwara: युवती का खदान में मिला शव, लापता होने से पहले दो युवकों के साथ दिखी थी, संदिग्ध से पूछताछ जारी

Sat, 07 Sep 2024 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

मृतका युवती एमकॉम थर्ड ईयर की छात्रा थी। बुधवार दोपहर बारह बजे वह कॉलेज की किताबें लेने के लिए घर निकली थी। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
Woman's body found in open cast mine, police round up suspect youth
प्रतीकत्मक

विस्तार

परासिया जामई मार्ग पर स्थित इकलहरा की बंद ओपन कास्ट कोयला खदान में एक युवती का शव पानी में मिलिा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक युवकी महाराष्ट्र बैंक परासिया के पीछे वार्ड 15 में रहती थी। गुरुवार को परासिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। दोपहर में कोयला खदान में शव मिलने की सूचना पर पहुंची चांदामेटा थाना प्रभारी अरुण मर्सकोले और बडकुही चौकी प्रभारी अक्रजय धुर्वे की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम को शव बाहर निकालकर पीएम के लिए भिजवाया।  युवती ने पेंचवेली कॉलेज खिरसाडोह की ड्रेस पहनी थी, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसासर इकलहरा में टोल नाके के पास बंद कोयला खदान में युवक शव पाया गया। खदान में पानी भरा हुआ था। गुमशुदगी की रिपोर्ट के अधार पर पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी, उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। युवती दमुआ के राखीकोल की निवासी थी, जबकि उसके माता-पिता पांढुर्णा में मजदूरी करते हैं। युवती और उसकी बहन परासिया के वार्ड नंबर 15 में महाराष्ट्र बैंक के पीछे अपनी मौसी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। मृतक युवती चंचल कुमरे एमकॉम थर्ड ईयर की छात्रा थी। बुधवार दोपहर बारह बजे वह कॉलेज की किताबें लेने के लिए घर निकली थी। शाम छह बजे तक जब वह वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


युवती चांदादेव टेकड़ी पर दो युवकों के साथ थी
युवती के परिजन और मोहल्ले के लोगों ने बुधवार शाम और गुरुवार को पूरा दिन उसकी खोजबीन की। पता चला कि युवती दोपहर में चांदादेव टेकड़ी पर दो युवकों के साथ देखी गई थी और करीब ढाई घंटे तक वहां रही थी। इसके बाद लापता हो गई। यह भी कहा जा रहा है कि युवती किसी युवक के साथ बाइक पर बैठकर गुढी जा रही थी, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद वह बाइक से उतर गई और युवक आगे चला गया। कुछ देर बात युवक वापस आया तो युवती वहां नहीं मिली। पुलिस इस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पास पैसे नहीं होते थे
युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी मां-पिता पैसे डालने के लिए कहते तो वह मौसी के खाते में ही पैसे डालती थी। आमतौर पर केवल 20 रुपए लेकर ही घर से निकलती थी। मोबाइल भी नहीं रखती थी। कॉलेज जाने और आने में दस-दस रुपए खर्च होते थे, इसके अलावा उसके पास कोई पैसे नहीं होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed