{"_id":"67ed2e4b11dc791698041dd1","slug":"woman-dies-after-being-trapped-in-thresher-accident-while-working-in-farm-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2790664-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: थ्रेसर में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत, खेत में काम करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: थ्रेसर में फंसकर महिला की दर्दनाक मौत, खेत में काम करते समय हुआ हादसा
Wed, 02 Apr 2025 09:35 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 09:35 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के हर्रई गांव में गेहूं गहाई के दौरान सावित्री कुमरे (42) की साड़ी थ्रेसर में फंसने से मौत हो गई। परिवार ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके पर ही दम तोड़ गई। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार हुआ। इसी तरह उमरिया में भी थ्रेसर हादसे में एक महिला की मौत हुई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के सामने बैठे परिजन
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के रावणवाड़ा थाना क्षेत्र के हर्रई गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेत में काम करने के दौरान एक महिला की थ्रेसर में फंसकर मौत हो गई। यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की है। मृतक महिला सावित्री कुमरे (42) अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की गहाई कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार हर्रई के ढाला रोड पर स्थित राजकुमार कुमरे के खेत में देर रात परिवार के लोग गेहूं निकालने का काम कर रहे थे। मौसम खराब होने की आशंका के कारण वे रात में ही फसल की गहाई कर रहे थे। इसी दौरान सावित्री कुमरे की साड़ी थ्रेसर की बेल्ट में फंस गई और वह सीधे थ्रेसर की चपेट में आ गई। परिवार के लोगों ने तुरंत मशीन बंद कर महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सकते में आ गए और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
ये भी पढ़ें- छह साल बाद होगी जिला योजना समिति की अहम बैठक, विकास कार्यों पर होगा मंथन; जानें
विज्ञापन
बुधवार दोपहर महिला के शव को परासिया अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद गांव में बुधवार शाम 3:00 बजे सावित्री का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के लोगों ने इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में मौसम का बदला मिजाज, अगले दिनों ओलावृष्टि और बारिश की संभावना; जानें हाल
उमरिया में भी हुआ था ऐसा ही हादसा
बता दें कि एक दिन पहले ही उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत बुढ़हान रामपुर गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 40 वर्षीय फूल बाई की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे में उनका एक हाथ कट गया और गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। मृतका मजदूरी कर परिवार चलाती थीं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन