फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two bike-borne youths die as road breaks out of edges

Chhindwara News: किनारों से कटी-फटी सड़क बनी मौत का कारण, दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

Wed, 26 Mar 2025 10:03 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 10:03 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। लोगों का आरोप है कि परासिया-छिंदवाड़ा मार्ग की स्थिति काफी खराब है, इसलिए हादसे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Two bike-borne youths die as road breaks out of edges
सड़क हादसा

विस्तार

परासिया-छिंदवाड़ा मार्ग पर खिरसाडोह के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे का मुख्य कारण सड़क के किनारों का कटा-फटा होना बताया जा रहा है, जिससे एक बाइक सवार असंतुलित होकर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टकरा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को खिरसाडोह स्टेशन के सामने परासिया की ओर से आ रहे आशीष डेहरिया अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क से गुजर रही एक कार के कारण असंतुलित होकर उनकी बाइक बहक गई और सामने से आ रहे मयूर सोनी की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल परासिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मासूम से दरिंदगी करने वाले को आजीवन कारावास, मुंहबोले मामा ने रिश्ता किया था कलंकित
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष डेहरिया खिरसाडोह निवासी, जो छोटा हाथी वाहन चलाने का कार्य करते थे। मयूर सोनी – परासिया वार्ड क्रमांक 14 के निवासी, जिन्होंने पॉलिटेक्निक से पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का व्यवसाय शुरू किया था। इस दर्दनाक हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है। आशीष डेहरिया की एक साल की मासूम बेटी है, जो अब अपने पिता के साये से वंचित हो गई है। वहीं, मयूर सोनी के परिवार में भी मातम पसरा हुआ है।


पुलिस ने वाहन किए जब्त
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को परासिया थाने में जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया कि बाइक की रफ्तार तेज थी, जिससे टक्कर भीषण हो गई। दोनों बाइकों के रिम बुरी तरह टूट गए और एक बाइक के ब्रेक लीवर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए।

ये भी पढ़ें - निर्माणाधीन कॉलेज से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा उपायों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि परासिया-छिंदवाड़ा मार्ग की स्थिति काफी खराब है। सड़क किनारों के कटाव और गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं। हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed