फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One person died in collision between Swift and Scorpio in Aurai, UP

Chhindwara News: यूपी के औराई में स्विफ्ट और स्कार्पियो की हुई भिड़ंत, खिरसाडोह निवासी युवक की मौत; तीन घायल

Tue, 28 Jan 2025 12:29 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 28 Jan 2025 12:29 PM IST
सार

घटना सोमवार को सुबह आठ बजे के आसपास की है। सभी प्रयागराज कुंभ में गए थे। यहां से वे नेपाल चले गए थे। नेपाल से वाराणसी आकर वे वापस परासिया के निकले थे। इसी दौरान भदौही के औरई में ये जा रहे थे। जहां एक स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर इनकी कार पर आ गिरी।

विज्ञापन
One person died in collision between Swift and Scorpio in Aurai, UP
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरप्रदेश के भदोही जिले के औरई में स्कार्पियो और स्विफ्ट कार की भिड़ंत में खिरसाडोह निवासी सुनील पाठरे का निधन हो गया। तीन लोग घायल हुए है। घायलों में खिरसाडोह, न्यूटन और परासिया के निवासी शामिल है। घटना सोमवार को सुबह आठ बजे के आसपास की है। सभी प्रयागराज कुंभ में गए थे। यहां से वे नेपाल चले गए थे। नेपाल से वाराणसी आकर वे वापस परासिया के निकले थे। इसी दौरान भदौही के औरई में ये जा रहे थे। जहां एक स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर इनकी कार पर आ गिरी।
विज्ञापन


जिसके बाद कार में सवार चार में एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को भदोही के औराई ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो को वाराणसी रेफर कर दिया गया। मौके पर औराई थाना पुलिस भी पहुंच गई थी, लेकिन घटनास्थल वाराणसी के मिर्जापुराद थाना क्षेत्र में आने से मिर्जापुराद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई कीै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed