{"_id":"6773b3899ca40bcb020b65da","slug":"patalkot-express-to-become-superfast-from-april-1-travel-from-chhindwara-to-delhi-will-be-easier-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2472606-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: आगामी एक मार्च से पातालकोट एक्सप्रेस हो जाएगी सुपरफास्ट, आसान होगा छिंदवाड़ा से दिल्ली का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: आगामी एक मार्च से पातालकोट एक्सप्रेस हो जाएगी सुपरफास्ट, आसान होगा छिंदवाड़ा से दिल्ली का सफर
Tue, 31 Dec 2024 03:28 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:28 PM IST
सार
आगामी एक मार्च से पातालकोट एक्सप्रेस सुपरफास्ट हो जाएगी। ऐसे में छिंदवाड़ा से दिल्ली तक जाने का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा से पातालकोट एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले मार्च महीने से पातालकोट एक्सप्रेस और भी सुपरफास्ट होगी। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, नए साल के तीसरे महीने मार्च से पातालकोट एक्सप्रेस के पहिए और अधिक तेज रफ्तार से दौड़ेंगे।
विज्ञापन
1 जनवरी 2025 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे फिरोजपुर फिरोजपुर-सिवनी-गाड़ी नंबर 14624114623 को सुपरफास्ट बना रहा है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष एक जनवरी को रेलवे विभाग समय सारणी में परिवर्तन करता है। ऐसे में इस गाड़ी के समय में भी आंशिक परिवर्तन होना संभव है। हालांकि, अभी समय परिवर्तन किए जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
एक मार्च से बनाया जाएगा सुपरफास्ट
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चल रही 14624114623 फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस को एक मार्च 2025 से सुपरफास्ट बनाया जा रहा है। इस गाड़ी के ट्रेन नंबरों में एवं समय सारणी में परिवर्तित किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी लगता था काफी समय
दरअसल, पातालकोट एक्सप्रेस को दिल्ली पहुंचने में काफी वक्त लगता था। लेकिन समय सारणी बदल जाने और सुपरफास्ट हो जाने के कारण ट्रेन समय पर पहुंच जाएगी। रेलवे विभाग के मुताबिक, एक मार्च से सुपरफास्ट हो जाएगी। इसके बाद लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। यहां तक की रेलवे विभाग के द्वारा समय सारणी में भी परिवर्तन करने की बात कही जा रही है।
