फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Parasia MLA reached SP, expressed displeasure over FIR lodged in protest regarding ChhathPuja

Chhindwara News: परासिया MLA पहुंचे SP के पास, छठ पूजा को लेकर हुए प्रदर्शन में FIR किए जाने पर जताई नाराजगी

Mon, 11 Nov 2024 04:05 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 04:05 PM IST
सार

न्यूटन पेंच नदी का गेट खोलने की मांग पर छठ पूजा के दौरान कांग्रेस विधायक सोहन बाल्मिक के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने विधायक समेत 40 लोगों पर गैरकानूनी जमावड़े का केस दर्ज किया। विरोध में विधायक ने एसपी कार्यालय जाकर इसे त्योहार में बाधा बताकर कार्रवाई का विरोध जताया।

विज्ञापन
Chhindwara News: Parasia MLA reached SP, expressed displeasure over FIR lodged in protest regarding ChhathPuja
MLA

विस्तार

छठ पूजा के लिए नदी का गेट खोलने का प्रदर्शन अब गर्मा रहा है। पुलिस ने विधायक सहित 40 अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। इसी मामले को लेकर विधायक ने एसपी से मुलाकात की। 

विज्ञापन


छठ पूजा के अवसर पर न्यूटन पेंच नदी का गेट खोलने की मांग को लेकर बीते दिनों कांग्रेस विधायक सोहन बाल्मिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परासिया के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद परासिया पुलिस ने विधायक सहित 40 लोगों के खिलाफ धारा 126-2 और गैरकानूनी जमावड़े के लिए 189-2 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को विधायक सोहन बाल्मिक न्यूटन नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


विधायक सोहन बाल्मिक ने एसपी से मुलाकात में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छठ पूजा जैसे हिंदू पर्वों में बाधा उत्पन्न कर रही है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को अनावश्यक और तंग करने वाला बताया। इस पर एसपी मनीष खत्री ने कहा कि सड़क जाम करना गैरकानूनी है और किसी को सड़क अवरुद्ध कर अधिकारों का हनन करने का हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मामला 6 नवंबर का है, जब छठ पूजा के लिए बांध के गेट खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यूटन में चक्का जाम किया। विधायक सोहन बाल्मिक के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। कार्यकर्ताओं ने बांध गेट खोलने की मांग को लेकर एसडीएम के आश्वासन तक आंदोलन जारी रखा था, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने सड़क पर अवरोध और गैरकानूनी जमावड़े का मामला दर्ज कर, इसमें न्यूटन नगर परिषद की अध्यक्ष को भी आरोपी बनाया है। विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज होने के बाद, अब कांग्रेस कार्यकर्ता इस मामले में आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed