फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP: When Deputy Sarpanch married a tribal woman for love, Panchayat of 10 villages imposed a fine of 1.30 lakh

MP News: उपसरपंच ने आदिवासी महिला से प्रेम विवाह किया तो 10 गांवों की पंचायत ने ठोंका 1.30 लाख का जुर्माना

Wed, 16 Apr 2025 10:00 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 10:00 AM IST
सार

छिंदवाड़ा के सालढाना गांव में उपसरपंच उरदलाल यादव ने आदिवासी युवती से कोर्ट मैरिज की, जिससे नाराज़ दस गांवों की पंचायत ने उस पर ₹1.30 लाख का जुर्माना लगा दिया। एक साल बाद भी राशि न देने पर पंचायत ने जनसुनवाई में शिकायत की, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
MP: When Deputy Sarpanch married a tribal woman for love, Panchayat of 10 villages imposed a fine of 1.30 lakh
शादी - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में अपनी पसंद से शादी करना उपसरपंच को महंगा पड़ गया। दस गावों की पंचायत ने उस पर सवा लाख का जुर्माना लगा दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हर्रई ब्लॉक के सालढाना गांव के उपसरपंच उरदलाल यादव ने एक आदिवासी युवती पंचवती उईके से कोर्ट मैरिज कर ली, और बस... इलाके के 'ठेकेदारों' को यह रास नहीं आया। नतीजा? दस गांवों के सरपंचों ने मिलकर पंचायत बिठाई और फरमान जारी कर दिया - 1.30 लाख का हर्जाना दो, नहीं तो समाज से बाहर!

ये भी पढ़ें- BJP नेता पुत्र की बुलेट की आवाज से विवाद, पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, दो को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन


पंचायत बनी 'अदालत', प्यार बना 'गुनाह'
सितंबर 2024 में सालढाना समेत 10 गांवों के सरपंच एकजुट हुए। उनकी 'अदालत' बैठी और 'गुनाह' तय हुआ - एक गैर-आदिवासी का आदिवासी महिला से विवाह। सजा भी तुरंत सुना दी गई - मोटा जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का खौफ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल बीता, दर्द अब भी ताजा
शादी को सालभर हो गया, लेकिन पंचायत का 'इंसाफ' अभी बाकी है। एक साल बीतने के बाद भी जब उपसरपंच ने जर्माना राशि अदा नहीं की तो पंचायत की तरफ से ही बिरजू पिता जहरलाल जनसुनवाई में पहुंच गए और प्रशासन से गुहार लगाई - हुजूर, हमारा जुर्माना वसूल करवाओ! जनसुनवाई में अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा है और जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों की मानें तो अगर पंचायत का यह आदेश गैरकानूनी निकला, तो सरपंचों पर गाज गिरना तय है।

ये भी पढ़ें- चौरई में 35 परिवारों को चार-चार हजार रुपये में बांट दिया फर्जी पट्टा, दो लोगों पर मामला दर्ज

किसने क्या कहा
सालढ़ाना पंचायत के सरपंच पति सुरेंद्र ने बताया कि दस गांव की पंचायत ने सर्वसम्मति से ये फैसला सुनाया था, जिसकी जुर्माना राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। उपसरपंच उरदलाल पिता हंसराज ने बताया कि मैंने आदिवासी महिला से विवाह किया था। दोनों की मर्जी थी। मैं जुर्माने की राशि देने की स्थिति में नहीं हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed