{"_id":"6afc2cb6d85a8b6c7c069afc","slug":"chhindwara-damaua-hospital-negligence-pad-left-inside-woman-after-delivery-nursing-officer-removed-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान घोर लापरवाही: महिला के शरीर के भीतर छोड़ा पैड, चार दिन तक तड़पती रही, नर्सिंग अधिकारी को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान घोर लापरवाही: महिला के शरीर के भीतर छोड़ा पैड, चार दिन तक तड़पती रही, नर्सिंग अधिकारी को हटाया
Tue, 17 Nov 2026 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:00 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद सफाई में इस्तेमाल पैड, कागज और कपड़ा महिला के शरीर में छूटने का आरोप है। चार दिन तक दर्द झेलने के बाद पैड बाहर निकला। शिकायत के बाद नर्सिंग अधिकारी सुजाता पाटिल को पद से हटाया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ में गंभीर लापरवाही
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ में प्रसव के दौरान चिकित्सा अमले की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सामान्य प्रसव के बाद सफाई के लिए उपयोग में लाया गया पैड, कागज और कपड़ा महिला के शरीर के भीतर ही छोड़ दिया गया। इस लापरवाही के कारण महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे चार दिनों तक असहनीय दर्द सहना पड़ा। मामला उजागर होने के उपरांत ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित नर्सिंग अधिकारी को पद से हटा दिया है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।
प्रसव के बाद बिगड़ी प्रसूता की स्थिति
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को 11 नवंबर की सुबह करीब सात बजे दमुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। उसी दिन दोपहर करीब एक बजे महिला का सामान्य प्रसव हुआ। परिजनों का आरोप है कि प्रसव संपन्न होने के बाद सफाई के लिए इस्तेमाल किए गए पैड, कागज और कपड़े के अंश को बाहर निकालने में स्वास्थ्य कर्मियों ने अत्यधिक लापरवाही बरती। यह सामग्री महिला के शरीर के अंदर ही रह गई।
प्रसव के बाद महिला को चार दिनों तक शौच नहीं हुआ। पेट में लगातार भारीपन बढ़ता गया और पेट कड़ा होने लगा। 14 नवंबर को प्रसूता के शरीर से शौचालय के रास्ते पैड बाहर निकला, तब जाकर परिजनों को इस भीषण लापरवाही की जानकारी मिली। महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे तत्काल परासिया स्थित सेवा सदन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने सोनोग्राफी सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय जांचें कीं। परिजनों के अनुसार जांच रिपोर्ट में शरीर के अंदर कुछ कण दिखाई दिए और चिकित्सकों ने संक्रमण फैलने की गंभीर आशंका जताई है।
विज्ञापन
येे भी पढ़ें- भोपाल मास्टर प्लान पर किसानों का गुस्सा: ड्राफ्ट की कॉपी जलाई, बोले- खेती की जमीन का नहीं बदलने देंगे लैंडयूज
डिस्चार्ज प्रक्रिया और नर्सिंग अधिकारी पर कार्रवाई
अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रसूता को डिस्चार्ज किए जाने की प्रक्रिया पर भी पीड़ित परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं। महिला के पति का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने 15 नवंबर की सुबह लगभग नौ बजे उन्हें डिस्चार्ज से संबंधित दस्तावेज दे दिए थे। हालांकि, जिला कलेक्टर के प्रस्तावित दौरे की बात कहकर परिजनों को अस्पताल से जाने नहीं दिया गया और उन्हें वहां रोके रखा गया। इस कारण पीड़ित परिवार दोपहर लगभग एक से दो बजे के बीच अस्पताल परिसर से अपने घर के लिए रवाना हो सका। इसके विपरीत अस्पताल प्रबंधन अब परिजनों पर बिना औपचारिक डिस्चार्ज प्रक्रिया पूरी किए ही चले जाने का अनर्गल आरोप लगा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश नागवंशी ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने वाली संबंधित नर्सिंग अधिकारी सुजाता पाटिल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम में दोषी अन्य कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
जनसुनवाई में शिकायत की परिजनों की तैयारी
इस बड़ी लापरवाही से आक्रोशित पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए उच्च प्रशासनिक अधिकारियों का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है। परिजनों का कहना है कि वे सबसे पहले स्थानीय तहसील कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। वे जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे शांत नहीं बैठेंगे।