Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara interstate thief arrested 21 criminal cases stolen jewellery cash recovered

अपराध पर शिकंजा: 21 मामलों में शामिल अंतरराज्यीय चोर छिंदवाड़ा से गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद

Tue, 17 Nov 2026 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 04:20 PM IST
सार

छिंदवाड़ा पुलिस ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी तथा मारपीट के 21 मामलों में शामिल आरोपी परसू सूर्यवंशी को फोकट नगर से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार चोरी की वारदातों से जुड़े 1.38 लाख रुपये के जेवर और नकदी बरामद हुई। उसके फरार साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
chhindwara interstate thief arrested 21 criminal cases stolen jewellery cash recovered
arrest - फोटो : ANI

विस्तार

पुलिस ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चोरी तथा मारपीट के 21 मामलों में शामिल अंतरराज्यीय चोर को फोकट नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी परसू उर्फ पारस उर्फ परसराम सूर्यवंशी (19) को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने चार वारदात से जुड़े 1 लाख 38 हजार  रुपये कीमत के चोरी के जेवर और नकद राशि बरामद की है। पुलिस पूछताछ में उसने देहात, परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में दो-तीन महीने पहले हुई चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति से जुड़े अपराधों के आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसी अभियान के तहत देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी परसू फोकट नगर में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम बनाई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने देहात, परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में दो-तीन महीने पहले हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रसव के दौरान घोर लापरवाही: महिला के शरीर के भीतर छोड़ा पैड, चार दिन तक तड़पती रही, नर्सिंग अधिकारी को हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मामलों में कुल 1 लाख 38 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में एक सोने की सिल्ली, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के कड़े और 900 रुपये नकद शामिल हैं। आरोपी परसराम पिता सुभाष सूर्यवंशी मूल रूप से चांदामेटा थाना क्षेत्र स्थित बड़कुही में छोटा मिशन स्कूल के पास का निवासी है। वह फिलहाल फोकट नगर के बालाजी धाम इलाके में रह रहा था।

छिंदवाड़ा व नागपुर में 21 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के नागपुर जिले में चोरी तथा मारपीट के कुल 21 अपराध दर्ज हैं। इनमें छिंदवाड़ा जिले में 16 अपराध दर्ज हैं, जिनमें देहात थाने में नौ, कुंडीपुरा में तीन तथा कोतवाली, परासिया, मोहखेड़ और रावनवाड़ा में एक-एक अपराध शामिल है। वहीं नागपुर के वर्धी थाने में तीन और कामठी थाने में दो अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि उसकी वारदात में शामिल अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस टीमें फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed