{"_id":"67fdd4bb09d86d51700446c7","slug":"bullet-firecrackers-and-politics-bjp-leaders-son-assaulted-at-midnight-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2836911-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: BJP नेता पुत्र की बुलेट की आवाज से विवाद, पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, दो को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: BJP नेता पुत्र की बुलेट की आवाज से विवाद, पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप, दो को किया लाइन हाजिर
Tue, 15 Apr 2025 09:29 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:29 AM IST
सार
छिंदवाड़ा में भाजपा नेता सौरभ ठाकुर के बेटे अंश ठाकुर के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बुलेट की तेज आवाज पर पुलिस ने रोका, विवाद हुआ और मारपीट हो गई। मामला गरमाया तो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया, सांसद ने भी हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता के बेटे से जानकारी लेते सांसद विवेक बंटी साहू
विस्तार
सोमवार देर रात छिंदवाड़ा जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान विवाद हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर के बेटे अंश ठाकुर (19) ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की खबर फैलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने और जिला अस्पताल पहुंच गए। माहौल गरमा गया, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें- टेकरी विवाद में विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला समेत नौ पर मामला दर्ज, गाड़ियां जब्त कीं
विज्ञापन
क्या है मामला?
घटना रात करीब 10:30 बजे की है। अंश ठाकुर अपने दोस्त के साथ बुलेट बाइक पर शहर में घूम रहा था। साइलेंसर से तेज आवाज आने के चलते देहात थाना क्षेत्र में तैनात एसआई आरके बघेल और एसआई एनके उपाध्याय ने बाइक रोकी। पूछताछ के दौरान कहासुनी हुई और अंश ने आरोप लगाया कि उसे थप्पड़ मारा गया।
विज्ञापन
सांसद पहुंचे अस्पताल
जैसे ही खबर सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू तक पहुंची, वो एक शादी समारोह छोड़कर सीधे जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित अंश और भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर से मुलाकात की और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती की रैली के दौरान डीजे को लेकर हुए विवाद में चली गोलियां, एक युवक की मौत, दो घायल
पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अजय पांडे ने दोनों पुलिसकर्मियों को रातों-रात लाइन अटैच कर दिया। साथ ही पीड़ित युवक और दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों का मेडिकल भी कराया गया है।
जांच जारी
घटना के बाद से जिले की राजनीति में हलचल है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी। टीआई गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि रात में वाहन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान तेज आवाज वाली बुलेट रोकी गई थी। इसको लेकर बात सामने आई है, जिसकी जांच की रही है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
