फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Masked miscreants enter house, attack family sleeping, three injured, including 11-year-old child

Chhindwara News: नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे परिवार पर किया हमला, 11 साल का बच्चा समेत तीन घायल

Sun, 08 Mar 2026 09:43 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 09:43 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के बिलावरकला गांव में देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग, महिला और 11 वर्षीय बालक घायल हुए, जिनमें दो की हालत नाजुक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Masked miscreants enter house, attack family sleeping, three injured, including 11-year-old child
जुन्नारदेव थाना

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलावरकला में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे परिवार पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग, एक महिला और 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिलावरकला निवासी बुगो बाई धुर्वे ने जुन्नारदेव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च की रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर घर में सो गए थे। देर रात अचानक दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में घुसते ही सो रहे परिवार के लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सोते हुए लोगों पर किया हमला, मच गई चीख-पुकार
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में सो रहे लोगों पर डंडों और अन्य हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। इस दौरान दीपचंद कुमरे, संध्या धुर्वे और 11 वर्षीय शुभम धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे के घायल होने की खबर से गांव में भी लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घर में बैठे-बैठे हो गई 15 साल की छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक आशंका; कहती थी 90% से ज्यादा नंबर लाऊंगी

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, तब तक भाग निकले हमलावर
घटना के दौरान जब घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

दो की हालत नाजुक, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
डॉक्टरों के अनुसार घायल दीपचंद कुमरे और संध्या धुर्वे को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं 11 वर्षीय शुभम धुर्वे को भी चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम घायलों की लगातार निगरानी कर रही है।


पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

रंजिश, चोरी या अन्य एंगल से जांच
पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। यह हमला किसी पुरानी रंजिश, विवाद या लूट की नीयत से किया गया हो सकता है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बिलावरकला गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय इस तरह घर में घुसकर हमला करना बेहद चिंताजनक है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed